इन बॉलीवुड स्टार्स का नाम सुनते ही Kareena Kapoor ने ठुकरा दी थी फिल्में, शाहरुख खान को भी दिखाया था ठेंगा

Kareena Kapoor Rejected Movies With These Bollywood Stars: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि करीना कपूर ने कुछ स्टार्स के साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया था। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर इमरान हाशमी तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Sep 21 2025, 17:25 IST
इन स्टार्स के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हुईं करीना कपूरImage Credit : Star's Instagram/Fan Pages01 / 08

इन स्टार्स के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हुईं करीना कपूर

Kareena Kapoor Rejected Movies With These Bollywood Stars: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। करीना कपूर अपने चार्म के साथ-साथ अपने स्वैग के लिए भी खूब जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जहां भी काम करती हैं, अपनी शर्तों पर करती हैं। यहां तक कि करीना कपूर ने कुछ फिल्में इसलिए ठुकरा दीं, क्योंकि वह उस मूवी के को-स्टार के साथ सहज नहीं थीं। कई स्टार्स संग काम करने से करीना कपूर मना कर चुकी हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages02 / 08

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने कजिन रणबीर कपूर के साथ ही काम करने से साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' रिजेक्ट की थी और बाद में वो रोल नरगिस फाखरी के पास गया।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages03 / 08

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने कार्तिक आर्यन के साथ भी काम करने से मना कर दिया है। भले ही एक्ट्रेस कार्तिक के साथ रैंप वॉक कर चुकी हैं, लेकिन फिल्म को लेकर करीना का कहना था कि शायद वे दोनों साथ में बड़े पर्दे पर अच्छे न लगें।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages04 / 08

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)

करीना कपूर ने आयुष्मान खुराना को भी बतौर को-स्टार नहीं स्वीकारा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'उड़ता पंजाब' में आयुष्मान खुराना नजर आने वाले थे, लेकिन करीना के कहने पर ही पिल्म की कास्टिंग बदल दी गई।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages05 / 08

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

करीना कपूर ने शाहरुख खान के साथ दो फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह शाहरुख संग कई मूवीज ठुकरा भी चुकी हैं। इस लिस्ट में 'चेन्नई एक्सप्रेस' से लेकर 'जीरो' तक का नाम शामिल है।

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages06 / 08

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)

करीना कपूर ने इमरान हाशमी के साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। बताया जाता है कि इमरान हाशमी की 'सीरियल किसर' वाली छवि के कारण करीना कपूर उनके साथ काम करने के लिए राजी नहीं हुईं।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages07 / 08

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

शाहिद कपूर संग ब्रेकअप के बाद करीना कपूर उनके साथ एक भी मूवी में काम करने के लिए तैयार नहीं हुईं। यहां तक कि 'उड़ता पंजाब' में दोनों भले ही साथ थे। लेकिन फिल्म में एक भी सीन दोनों का साथ नहीं था।

जॉन अब्राहम (John Abraham)Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages08 / 08

जॉन अब्राहम (John Abraham)

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचा चुके जॉन अब्राहम को भी करीना कपूर ठेंगा दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि जॉन अब्राहम एक्सप्रेशनलेस हैं और इसी वजह से वह उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हुईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!