Karan Patel To These TV Stars Would Never Be Part Of Bigg Boss: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर खूब तूफान मचाता है। सलमान खान के 'बिग बॉस' ने कई स्टार्स के करियर को नई उड़ान दी है जिसमें शहनाज गिल से लेकर करण वीर मेहरा तक शामिल हैं। लेकिन इन सबके बाद भी टीवी के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बिग बॉस न करने की कसम खाई हुई है। इस लिस्ट में कुणाल कामरा से लेकर करण पटेल तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-
कुणाल कामरा को हाल ही में बिग बॉस का ऑफर आया। लेकिन कुणाल कामरा ने ऑफर को ठुकराते हुए ये कह दिया कि इससे बेहतर मैं पागल खाने जाना समझुंगा।
करण पटेल ने भारती सिंह संग पॉडकास्ट में कहा कि बिग बॉस को वो हैंडल नहीं कर पाएंगे। करण पटेल ने शो को लेकर कहा कि इसमें केवल कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि उसके चाहने वालों और परिवार को भी बहुत कुछ चीजों से गुजरना पड़ता है।
जेनिफर विंगेट का नाम भी सलमान खान के बिग बॉस से बहुत बार जुड़ा है। लेकिन जेनिफर ने ऑफर ठुकराने में जरा भी देर नहीं की। जेनिफर ने बताया कि यह शो उनके लिए आसान नहीं है, जिससे वह शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।
करण सिंह ग्रोवर ने भी कसम खाई है कि वह कभी भी बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे। करण सिंह ग्रोवर ने यूं तो 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे कई टीवी शोज किये हैं। लेकिन करण का कहना है कि वह बिग बॉस में कभी नजर नहीं आएंगे।
नेहा धूपिया को भी बिग बॉस बहुत बार ऑफर हुआ है। लेकिन नेहा धूपिया का कहना है कि मैं शो की बहुत बड़ी फैन हूं। लेकिन जिस तरह से शो में हर वक्त कैमरे की निगरानी में रहना होता है, ये चीज मेरे लिए बहुत असहज है।
शिवांगी जोशी का नाम भी "बिग बॉस' से बहुत बार जुड़ चुका है। खासकर 'खतरों के खिलाड़ी 13' के बाद अफवाहें सामने आई थीं कि शिवांगी जोशी उस शो का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन हर बार शिवांगी ने शो को ठुकरा दिया।
अर्जुन बिजलानी एक नहीं बल्कि कई बार 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि मैं ऐसे रियलिटी शोज करना चाहूंगा, जहां मैं खुद को दिखा सकूं। जैसे मैं अपने घर पर रहता हूं, वैसे वहां नजर आ सकूं।