बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं। जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) की हंसी-मजाक और हाउसफुल 5 (Housefull 5) की कॉमेडी तक, उनकी 6 अपकमिंग फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती हैं। वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) और भूत बंगला (Bhooth Bangla) भी फैंस को काफी पसंद आएंगी। तो चलिए देखते हैं अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मस्ती भरी फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) के साथ 6 जून 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म का काफी समय से इंतजार चल रहा है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार अब साउथ सिनेमा में तहलका मचाने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा (Kannappa) 27 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) भी नजर आएंगे।
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) के साथ बड़े पर्दे पर कई नए रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। ये फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार अपनी एक और कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के साथ बड़े पर्दे पर गदर काटेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है।
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) के साथ लोगों के दिलों में बस जाएंगे। ये फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।