Bollywood Actresses who became mother in Early Age: किसी भी औरत के लिए मां बनना बड़े ही सौभाग्य की बात होती है। मां बनने के बाद किसी भी औरत का जीवन एकदम बदल जाता है। जब बात एक्ट्रेसेस की हो तो यह और भी कठिन हो जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हसीनाएं ऐसी रही हैं, जिन्होंने कम उम्र में बनना सही नहीं समझा। हालांकि आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कच्ची उम्र में मां बनकर अपने करियर को दांव पर लगा दिया। इस लिस्ट को देखने के बाद आपको हैरानी होगी।
नीतू सिंह ने 14 की उम्र में ही ऋषि कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। नीतू ने 21 की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। इसके बाद 22 की उम्र में नीति कपूर ने रिद्धिमा कपूर को जन्म दिया था और 24 की उम्र में वो रणबीर कपूर को जन्म देकर दोबारा मां बन गई थीं।
'मैंने प्यार किया' की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने केवल 21 साल की उम्र में ही हिमालय दसानी से शादी की थी। शादी के एक साल बाद जब 22 की उम्र में उन्होंने बेटे अभिमन्यु दासानी को जन्म दिया।
ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी की थी। ट्विंकल खन्ना ने 29 साल की उम्र में बेटे आरव भाटिया को जन्म दिया था। इसके बाद ट्विंकल साल 2012 में एक फिर मां बनी थी। उन्होंने बेटी नितारा को जन्म दिया था।
काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से साल 1999 में शादी की थी। साल 2001 में काजोल का का गर्भपात हो गया था लेकिन 2003 में जब काजोल 29 साल की थीं तो उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।
जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख से शादी की। जेनेलिया डिसूजा दो बच्चों की मां हैं। जेनेलिया ने महज 27 साल की उम्र में पहले बेटे रियान को जन्म दिया था।
नरगिस ने साल 1958 अपने जमाने के मशहूर एक्टर सुनील दत्त से शादी की थी। नरगिस ने 29 साल की उम्र में बेटे संजय दत्त को जन्म दिया था।
अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। डिंपल कपाड़िया ने 17 की उम्र में एक बेटी (ट्विंकल खाना) को जन्म दिया था।