2026 में TV की इन 7 हसीनाओं के हाथ होंगे पीले, बॉयफ्रेंड संग शादी कर बसाएंगी अपना घर

Jennifer Winget To These TV Actress Could Marry Soon: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो 2026 में शादी रचा सकती हैं। इस लिस्ट जेनिफर विंगेट से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 8 2026, 10:48 IST
2026 में शादी रचाएंगी ये टीवी एक्ट्रेसेसImage Credit : Instagram01 / 08

2026 में शादी रचाएंगी ये टीवी एक्ट्रेसेस

Jennifer Winget To These TV Actress Could Marry Soon: 2026 में अभी तक कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने शादी करके अपनी गृहस्थी बसा ली है। लेकिन अभी भी ये आधा साल बचा हुआ है और इन महीनों में ही टीवी की कई हसीनाएं अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो शादी कर जल्द ही अपना घर बसा सकती हैं। इस लिस्ट में जेनिफर विंगेट से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक का नाम शामिल है। इन एक्ट्रेसेस को दुल्हन बनता देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों-

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia)Image Credit : Instagram02 / 08

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया इस साल शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पवित्रा पुनिया अमेरिका आधारित बिजनेसमैन के साथ शादी रचाएंगी। उनके मंगेतर का नाम जसकोमल सिंह है, जिनके साथ वह अक्सर फोटोज और वीडियोज साझा करती हैं। पवित्रा पुनिया दिसंबर तक सात फेरे ले सकती हैं।​

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)Image Credit : Instagram03 / 08

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

​टीवी से लेकर ओटीटी तक अपनी पहचान बनाने वाली जेनिफर विंगेट भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। जेनिफर विंगेट सिंगापुर के बिजनेसमैन इस्माइल विलियम के साथ शादी कर सकती हैं। खबरों की मानें तो कपल सितंबर-अक्टूबर या फिर दिसंबर-जनवरी में अपनी शादी आयोजित करेगा।​

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा (Tejasswi Prakash-Karan Kundrra)Image Credit : Instagram04 / 08

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा (Tejasswi Prakash-Karan Kundrra)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रिंस नरुला ने अपने एक इंटरव्यू में उनके बारे में बात की थी और कहा था कि दोनों इसी साल शादी रचा सकते हैं। बता दें कि करण ने देसी ब्लिंग शो में तेजस्वी को प्रपोज भी कर दिया है।​

अनुषा दांडेकर (Anushka Dandekar)Image Credit : Instagram05 / 08

अनुषा दांडेकर (Anushka Dandekar)

​अनुषा दांडेकर मराठी एक्टर भूषण प्रधान को डेट कर रही हैं। दोनों ने एक इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था 'सेव द डेट'। उनकी पोस्ट के बाद से ही अटकलें लग रही हैं कि दोनों इसी साल 24 जुलाई को शादी रचा सकते हैं।​

येशा रुघानी (Yesha Rughani)​Image Credit : Instagram06 / 08

येशा रुघानी (Yesha Rughani)​

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस येशा रुघानी इसी साल सगाई के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने 'रब से है दुआ' के डायरेक्टर संग सगाई की थी। हालांकि एक्ट्रेस ने शादी की डेट से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन अटकलें लग रही हैं कि वे इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।​

पलक पुर्सवानी (Palak Purswani)Image Credit : Instagram07 / 08

पलक पुर्सवानी (Palak Purswani)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पलक पुर्सवानी भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना के साथ 26 जून को शादी रचाएंगी। इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।​

जैस्मिन भसीन-अली गोनी (Jasmin Bhasin Aly Goni)Image Credit : Instagram08 / 08

जैस्मिन भसीन-अली गोनी (Jasmin Bhasin Aly Goni)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी की शादी की अटकलें सालों से लग रही हैं। फैंस भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूं तो दोनों ने कभी भी कबूल नहीं किया है कि वे कब शादी करेंगे, लेकिन अटकलें लग रही हैं कि 2026 में उनका रिश्ता शादी के बंधन में बंध सकता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!