'केसरी 2' के बाद बॉक्स ऑफिस की छाती फाड़ देंगी अक्षय कुमार की ये 7 फिल्में, 'हाउसफुल 5'-'हेरा फेरी 3' रचेंगी इतिहास

Akshay Kumar's Upcoming Movies: 'केसरी 2' की रिलीज को शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब अक्षय कुमार की इन 7 अपकमिंग फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक पाएगा। ये फिल्में अक्षय कुमार को एक बार फिर मालामाल कर देंगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 18 2025, 12:54 IST
तबाही मचा देंगी अक्षय कुमार की ये 7 फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 08

तबाही मचा देंगी अक्षय कुमार की ये 7 फिल्में...

Akshay Kumar's Upcoming Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। 'केसरी 2' को देखकर लोगों को लग रहा है कि अक्षय कुमार की एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो सकती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको अक्षय कुमार की उन 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाले दिनों में खिलाड़ी कुमार को बॉक्स ऑफिस पर किंग बना सकती हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

हाउसफुल 5 (Housefull 5)Image Credit : Instagram02 / 08

हाउसफुल 5 (Housefull 5)

अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की ये 5वीं किस्त है। हर बार की तरह इस मूवी में भी अक्षय कुमार के साथ कई एक्टर्स की टोली नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

कन्नप्पा (Kannappa)Image Credit : Instagram03 / 08

कन्नप्पा (Kannappa)

साउथ इंडस्ट्री में बन रही फिल्म 'कन्नप्पा' में भी अक्षय कुमार को जबरदस्त कैमियो करते हुए देखा जाएगा। कुछ दिनों पहले 'कन्नप्पा' के रिलीज हुए टीजर में अभिनेता का लुक देखने को मिला था।

जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)Image Credit : Instagram04 / 08

जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)

अक्षय कुमार ने फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में लीड रोल निभाया था। अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट में अरशद वारसी की वापसी करा दी है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)Image Credit : Instagram05 / 08

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)

'हेरा फेरी 3' में एक बार फिर दर्शकों को राजू-श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज की जा सकती है। इस समय मूवी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।

वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)Image Credit : Instagram06 / 08

वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)

अक्षय कुमार की वापसी इस मूवी के तीसरे पार्ट यानी 'वेलकम टू द जंगल' में हुई है। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन और अरशद वारसी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

भागम भाग 2 (Bhagam Bhag 2)Image Credit : Instagram07 / 08

भागम भाग 2 (Bhagam Bhag 2)

मेकर्स ने अक्षय कुमार स्टारर 'भागम भाग 2' को बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि इस फिल्म में गोविंदा की वापसी हुई है या नहीं, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

केसरी 3 (Kesari 3)Image Credit : Instagram08 / 08

केसरी 3 (Kesari 3)

'केसरी 2' के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने घोषणा करते हुए बताया था कि 'केसरी 3' मूवी महाराजा रणजीत सिंह की सेना के कमांडर-इन-चीफ सरदार हरि सिंह नलवा की जिंदगी पर आधारित होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!