सिर्फ दो हफ्तों के अंदर आदित्य धार की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने वो कमाल कर दिखाया जो पहले लगभग असंभव माना जाता था। रविवार को फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। ये पहली हिंदी फिल्म है जिसने बिना विदेशी कमाई के सिर्फ भारत में ही ये बड़ा आंकड़ा छुआ है। आज इस खास गैलरी में हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पहली बार नया रिकॉर्ड बनाया था। इसमें पहली बार 1 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म से लेकर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म का नाम शामिल है।
साल 1943 में रिलीज हुई फिल्म किस्मत (Kismet) बॉलीवुड की वो पहली फिल्म है जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अशोक कुमार लीड रोल में थे।
फिल्म मुगल ए आजम (Mughal-E-Azam) साल 1960 में रिलीज हुई और छा गई। फिल्म को आज भी लोग खूब देखते हैं। फिल्म मुगल ए आजम बॉलीवुड की पहली मूवी है जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
सलमान खान और माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) साल 1994 में रिलीज हुई और लोगों के दिलों में बस गई। हम आपके हैं कौन बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
आमिर खान की साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी (Ghajini) बॉलीवुड की पहली मूवी है जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। आमिर खान की ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स (3 Idiots) को लोगों ने काफी पसंद किया था। आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली मूवी है।
आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म पीके (PK) आते ही बड़े पर्दे पर छा गई थी। फिल्म पीके के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। पीके बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये कमाए थे।
एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहरुख खान की पठान इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवु़ड मूवी है।
एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने भी रिलीज होते ही कमाल कर दिया था। शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉलीवुड की पहली मूवी है जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये कमाए थे।
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने खाली इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसा करने वाली धुरंधर बॉलीवुड की पहली फिल्म है।
रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने वो कमाल कर दिखाया है, जो किसी ने सोचा नहीं था। फिल्म धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। ऐसा करने वाली धुरंधर 2 पहली फिल्म बन गई है।