अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज सावन की अंतिम एकादशी पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 23 August 2026 : आज 23 अगस्त सावन की आखिरी एकादशी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आपके लिए यह दिन कैसा रहेगा।

Image

23 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 23 August 2026 : आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल मिथुन, गुरु कर्क, सूर्य, बुध और केतु सिंह तथा शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आज रविवार है। सूर्योपासना करें। श्रावण माह के इस रविवार को भगवान शिव और माता शक्ति की उपासना करना शुभ रहेगा। सूर्य को आकाश का शिवलिंग माना गया है। माता दुर्गा और माता सरस्वती की आराधना भी करें। नियमित नाम जप और भगवान के भजन से मन को शांति मिलेगी।

मेष राशि

चंद्रमा नवम भाव और शनि बारहवें भाव में हैं। तृतीय भाव के मंगल और कर्क राशि में गुरु छात्रों के लिए अनुकूल रहेंगे। आज करियर को नई दिशा देने का समय है। व्यावसायिक प्रगति के रास्ते में आ रही बाधाओं का समाधान होगा। फिलहाल नई बिजनेस डील से बचें। राहु एकादश भाव में हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशानी वाला समय रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखें। तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। शुक्र षष्ठम और गुरु तृतीय भाव में रहकर बिजनेस के लिए अच्छे परिणाम देंगे। कुछ दिन पहले जिस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह था, उसमें रुकावट आ सकती है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। शुक्र आर्थिक प्रगति के योग बनाएंगे। परिवार से जुड़े किसी खास काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कफ संबंधी परेशानी से चिंता हो सकती है।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

चंद्रमा सप्तम भाव में हैं, जो बिजनेस के लिए बेहतर स्थिति बनाएंगे। शनि दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। साइनस और कफ संबंधी समस्या वाले लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शाम को लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है। टाइम मैनेजमेंट की कमी परेशानी दे सकती है।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं। शनि भाग्य भाव में और गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। लगातार मेहनत के बावजूद करियर में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। मीडिया, बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: चने की दाल और पीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

चंद्रमा पंचम भाव में हैं, जो छात्रों के लिए शुभ रहेंगे। गुरु द्वादश भाव में रहकर विदेश और दूरस्थ स्थानों से जुड़े मामलों में लाभ दे सकते हैं। संतान के करियर को लेकर प्रसन्नता रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं। बिजनेस को बेहतर करने का समय है। सही दिशा में मेहनत करें और अपने संपर्कों का लाभ उठाएं। नौकरी और व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में असत्य से बचें।

आज का उपाय: अन्न और फलों का दान करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं, जो परिवार के लिए शुभ स्थिति बनाएंगे। शनि सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय के लिए अच्छे परिणाम देंगे। नौकरी में नया स्वरूप देखने को मिल सकता है। बिजनेस में प्रगति होगी। नया बिजनेस प्लान मन को संतुष्ट करेगा। बैंकिंग, आईटी और मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम का प्रदर्शन कम रहेगा, लेकिन रिश्ते में सुखद अनुभव मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। रुद्राभिषेक करें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग पाने के लिए श्री गणेश की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

राशि स्वामी शुक्र और बुध आर्थिक लाभ के योग बनाएंगे। आपकी राशि से तृतीय भाव में चंद्रमा और षष्ठम भाव में शनि रहेंगे। फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर अच्छे परिणाम दे सकता है। आपकी कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को तनाव से राहत देगी। मानसिक भय से दूर रहें। ज्यादा भागदौड़ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

आज का उपाय: जरूरतमंदों को अन्न का वितरण करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि

द्वितीय भाव का चंद्रमा और पंचम भाव का शनि छात्रों के करियर के लिए बेहतर परिणाम देंगे। गुरु नवम भाव में हैं। नौकरी में किसी बड़े बदलाव को लेकर मन असमंजस में रह सकता है, लेकिन अपनी पोजिशन को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान भी होगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। शुक्र की अनुकूलता से लव लाइफ में मिठास आएगी।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

सूर्य सिंह राशि में, चंद्रमा आपकी राशि में और शनि मीन राशि में रहकर नौकरी और व्यवसाय के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। नौकरी में अपने काम को लेकर गंभीर रहेंगे। राशि स्वामी गुरु और चंद्रमा का प्रभाव बना रहेगा। किसी नए पद को लेकर प्रयास जारी रहेगा। नौकरी में अपना वर्क परफॉर्मेंस बेहतर करें। अनचाही यात्रा परेशान कर सकती है। प्रेम में अत्यधिक दैहिक आकर्षण से बचें और रिश्ते में समर्पण बनाए रखें।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। असत्य से बचें।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि

शनि तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। चंद्रमा द्वादश भाव में हैं। शनि परिवार और आय से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। नौकरी में थोड़ा उलटफेर संभव है। आप आत्मबल के धनी रहेंगे और सकारात्मक सोच से परिस्थितियों को बेहतर दिशा दे पाएंगे। कफ संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जो बिजनेस ग्रोथ के लिए अनुकूल स्थिति है। शनि आपकी राशि से द्वितीय भाव में हैं। बिजनेस का काम अचानक बढ़ सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। खान-पान पर ध्यान दें और योग करते रहें। लव लाइफ में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। पीपल को दूध, जल और मधु अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि

गुरु पंचम भाव में और चंद्रमा दशम भाव में हैं। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस ग्रोथ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। अपनी कार्यपद्धति को सही दिशा देने में सहयोगियों और परिवार का साथ मिलेगा। गुरु विद्वता और विनम्रता बढ़ाएंगे, जिससे यश प्राप्त होगा। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। भावुकता से बचें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article