बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन आपको हम ऐश्वर्या राय से जुड़ा आज एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐश्वर्या राय को एक फिल्म में ऋतिक रोशन को किस करने पर लीगल नोटिस मिला था। इसको लेकर ऐश्वर्या राय काफी दिनों तक चर्चा में बनी रही थी। तो चलिए जानते हैं क्या था पूरा मामला जिसको लेकर इतना विवाद हुआ।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन फिल्म धूम 2 में साथ नजर आए थे। फिल्म में ऐश्वर्या और ऋतिक रोशन की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
फिल्म धूम 2 में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन का धमाकेदार डांस देखने को मिला था। ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के इस डांस ने लोगों का दिल जीत लिया था।
फिल्म धूम 2 में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के डांस के साथ-साथ बोल्ड सीन्स भी काफी चर्चा में रहे थे। ऐश्वर्या और ऋतिक रोशन के बोल्ड सीन्स आज भी फिल्म से वायरल होते हैं।
फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के किसिंग सीन ने बी-टाउन में खलबली मचा दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किसिंग सीन की वजह से बच्चन परिवार भी खफा हो गया था।
फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन को लिप किस करने पर एक फैन ने ऐश्वर्या राय को लीगल नोटिस भेज दिया था। जिसके बाद ये खबर पूरे बी-टाउन में फैल गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटिस में लिखा था कि 'आप हमारी बेटियों के लिए आर्दश है आप ऐसा कैसे कर सकती हैं।'
फिल्म धूम 2 में ऐश्वर्या राय के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे। ऐश्वर्या, ऋतिक और अभिषेक बच्चन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।