Entertainment News Today: आज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई चर्चित खबरें सामने आईं। फिल्म पेड्डी के विवाद पर जाह्नवी कपूर की मेकअप आर्टिस्ट ने उनका बचाव किया। राखी गुलजार ने आमिर खान की तीसरी शादी का समर्थन किया। तापसी पन्नू ने उम्र के आधार पर भेदभाव पर खुलकर बात की। परिणीति चोपड़ा ने अपने स्पिरिचुअल म्यूजिकल प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट दिया। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी साथ दिखाई दी। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्मों पेड्डी को लेकर विवादों में हैं। इसी बीच जाह्नवी कपूर का मेकअप आर्टिस्ट ने कहा कि जाह्नवी कपूर ने प्रोफेशनल लाइन बहुत अच्छे से ड्रॉ की थी, लेकिन कुछ सीन को लेकर हो रहे बैकलैश पर उन्होंने भी हैरानी जताई।
दुआ लीपा ने 31 मई को अपने मंगेतर कैलम टर्नर के साथ शादी कर ली थी। अभी हाल ही में दुआ लीपा की शादी के बाद वेलकम पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में दुआ लीपा जमकर मस्ती करती नजर आईं।
एक्टर आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करने जा रहे हैं। 60 की उम्र में शादी को लेकर आमिर खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इस मुद्दे पर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने Variety India से बात करते हुए कहा कि 60 की उम्र में शादी करने से दिक्कत क्या है।
परिणीति चोपड़ा ने अपने नए स्पिरिचुअल म्यूजिकल प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट दिया। उनका गाना 8 जून को रिलीज होगा। परिणीति चोपड़ा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा कि 30 साल से ऊपर की एक्ट्रेस को रोमकॉम में काम नहीं दिया जाता, जबकि शाहरुख खान जैसे हीरो पर कोई सवाल नहीं उठता।
एक्टर ललित परिमू ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना के रणवीर सिंह को रिजेक्ट करने वाले बयान पर रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा 'मैं मुकेश जी के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहता। उन्हें जो करना है, वो उनका फैसला है। आज का दौर पब्लिसिटी का दौर है और लोग फिल्मों के लिए पब्लिसिटी स्टंट करते हैं, टीवी शोज़ के लिए भी करते हैं। कई बार खबर बनाने के लिए जानबूझकर कुछ करना पड़ता है। मुझे लगता है कि वो भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं।'
एक्टर अनिल कपूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ एक इवेंट में नजर आए। दोनों को काफी समय एक साथ देखने के लोग काफी खुश नजर आए।
पॉप स्टार शकीरा ने सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें उन्हें कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के समर्थन में दिखाया गया था। इस बीच वो फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक हाफटाइम शो की तैयारी में जुटी हैं।
सामंथा रुथ प्रभु ने खुलासा किया कि साईं पल्लवी मां इंति बंगाराम के लिए पहली पसंद थीं। बता दें कि मां इंति बंगाराम एक्शन फिल्म है, जो जून में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।