BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Correction Window: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बीते दिनों बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया था। वहीं अब यहां करेक्शन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है वो ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर इसमें करेक्शन कर सकते हैं। यहां एडमिशन में करेक्शन के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है।
एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी
बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का एड्रेस, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर होगा। यदि आपके डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती पाई जाती है तो इसमें करेक्शन करवा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Correction Window: ऐसे करें एडमिट कार्ड में करेक्शन के लिए आवेदन
- सबसे पहले stetregistration.cbrt.co.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar STET 2026 Correction Window लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि और मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
- यहां एप्लीकेशन फॉर्म में दर्ज सभी विवरण को ध्यान पूर्वक चेक करें।
- यदि आपको किसी में कोई श्रुटि लगती है तो निर्धारित समयानुसार इसमें करेक्शन कर सकते हैं।
- संशोधित जानकारी को चेक कर सबमिट पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
Bihar STET Exam Date: कब होगी बिहार एसटीईटी की परीक्षा
बता दें बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटीईटी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार एसटीईटी परीक्षा क्यों होती है
बता दें बिहार STET (Secondary Teacher Eligibility Test) परीक्षा का आयोजन राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता जांचने के उद्देश्य से किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए यह देखा जाता है कि अभ्यर्थी संबंधित विषय में शिक्षक बनने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और विषय ज्ञान रखते हैं या नहीं। STET में सफल होने वाले उम्मीदवार बिहार में शिक्षक भर्ती की निर्धारित प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्रता हासिल करते हैं।
