साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म दृश्यम 3 को काफी पसंद किया जा रहा है। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको मोहनलाल की फिल्म नहीं बल्कि उनके परिवार के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि मोहनलाल के परिवार में कौन-कौन हैं। मोहनलाल के परिवार के लोग क्या करते हैं और कितने पढ़े लिखे हैं।
एक्टर मोहनलाल के पिता विश्वनाथन नायर (Viswanathan Nair) ब्यूरोक्रेट और लॉ सेक्रेटरी थे। विश्वनाथन नायर का 80 साल की उम्र में 2007 में निधन हो गया था।
एक्टर मोहनलाल की मां का नाम संथाकुमारी (Santhakumari) है। संथाकुमारी का निधन 90 साल की उम्र में 2025 में हुआ था। मोहनलाल की मां अपना पूरा जीवन परिवार की देखभाल में लगा दिया था।
मोहनलाल के एक बड़े भाई थी थे। एक्टर के बड़े भाई का नाम प्यारेलाल (Pyarelal) था। प्यारेलाल का साल 2000 में निधन हो गया था।
एक्टर मोहनलाल की पत्नी का नाम सुचित्रा मोहनलाल (Suchitra Mohanlal)। मोहनलाल की पत्नी एक्टर के. बालाजी की बेटी हैं। मोहनलाल की पत्नी काफी पढ़ी-लिखी हैं।
एक्टर मोहनलाल के बेटे का नाम प्रणव मोहनलाल (Pranav Mohanlal) है। मोहनलाल के लाडले साउथ के एक फेमस एक्टर है। एक्टर ने फिलोसोफी में डिग्री की है।
एक्टर मोहनलाल की एक बेटी है जिनका नाम विस्मया (Vismaya Mohanlal) है। विस्मया भी फिल्मी दुनिया में धमाल मचा रही हैं। विस्मया की उम्र 35 साल है।