अक्टूबर का महीना सिनेमा लवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। इस महीने दर्शकों को एक्शन से लेकर रोमांस तक का भरपूर का तड़का मिलने वाला है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज और भूमि पेडनेकर की थैंक्यू फॉर कमिंग का क्लैश होगा। दोनों फिल्मों मे से कौन बाजी मारती है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग है। अक्षय की मिशन रानीगंज की कहानी माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल पर आधारित है। वहीं, भूमि की थैंक्यू फॉर कमिंग में सेक्स और महिलाओं के डिजाइर के बारे में बताया गया है।
तबू की फिल्म खूफिया स्पाई थ्रिलर मूवी है। ये फिल्म 5 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
मौनी रॉय की सुल्तान ऑफ दिल्ली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 13 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी।
संजय मिश्रा की गुठली लड्डू 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शिक्षा के अधिकार के महत्व को दिखाया गया है।
मोहित रैना और कोंकणा सेन शर्मा की मुंबई डायरीज: सीजन 2 इस महीने 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
मोना सिंह की काला पानी इस महीने 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
पर्ल वी पुरी, मिजान जाफरी और दिव्या खोसला की फिल्म यारियां 2 इस महीने 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपथ इस महीने 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।