करण सिंह ग्रोवर की दुल्हन बनने से पहले इन सेलेब्स के दिलों से खेल चुकी थीं बिपाशा बसु, लिस्ट देख खुल जाएंगे आंखें

Bipasha Basu's Affairs: जॉन अब्राहम से लेकर सैफ अली खान सहित कई सेलेब्स के साथ दिल्लगी करने के बाद बिपाशा बसु ने आखिर में करण सिंह ग्रोवर को अपना हमसफर चुना। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 7 2026, 12:46 IST
करण से पहले इन सेलेब्स संग दिल लगा बैठी थीं बिपाशाImage Credit : Celebs/Instagram01 / 07

करण से पहले इन सेलेब्स संग दिल लगा बैठी थीं बिपाशा

Bipasha Basu's Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस रहीं बिपाशा बसु आज यानी 7 जनवरी के दिन अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज भले ही बिपाशा बसु अपनी शादीशुदा लाइफ में बिजी हैं लेकिन एक समय वो इंडस्ट्री की डिमांडिंग एक्ट्रेस थीं। कई बेहतरीन करने के साथ-साथ बिपाशा बसु का नाम उनके को-स्टार्स के साथ भी जुड़ा था। तो चलिए जानते हैं करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लेने से पहले बिपाशा बसु ने किन-किन सेलेब्स को डेट किया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

डीनो मोरिया (Dino Morea)Image Credit : Celebs/Instagram02 / 07

डीनो मोरिया (Dino Morea)

बिपाशा बसु ने सबसे पहले डीनो मोरिया को डेट किया था। दोनों 1996 से लेकर साल 2002 तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि कई सालों तक साथ रहने के बाद बिपाशा बसु और डीनो मोरिया अलग हो गए थे।

जॉन अब्राहम (John Abraham)Image Credit : Celebs/Instagram03 / 07

जॉन अब्राहम (John Abraham)

डीनो मोरिया से ब्रेकअप होने के बाद बिपाशा बसु को जॉन अब्राहम से प्यार हुआ था। बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम ने 2003 से लेकर 2011 तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों 9 सालों तक साथ में रहने के बाद एक दिन अचानक अलग हो गए।

राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati)Image Credit : Celebs/Instagram04 / 07

राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati)

जॉन अब्राहम से अलग होकर बिपाशा बसु की लाइफ में साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती ने एंट्री मारी थी। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते का सच दुनिया के सामने नहीं आने दिया। कई महीनों तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

हर्मन बवेजा (Harman Baweja)Image Credit : Celebs/Instagram05 / 07

हर्मन बवेजा (Harman Baweja)

राणा दग्गुबाती से अलग होने के बाद बिपाशा बसु एक बार फिर अकेली हो गई थीं। साल 2014 में बिपाशा ने हर्मन बवेजा को डेट करना शुरू कर दिया था। बिपाशा ने खुद कबूल किया था कि वो हर्मन के साथ रिश्ते में रही थीं। हालांकि इनका भी ब्रेकअप हो गया था।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)Image Credit : Celebs/Instagram06 / 07

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

सैफ अली खान और बिपाशा बसु ने फिल्म 'रेस' में काम किया था, जो सुपरहिट रही थीं। इस मूवी को करते हुए दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए थे। हालांकि इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं टिका।

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)Image Credit : Celebs/Instagram07 / 07

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)

कई सेलेब्स के साथ दिल्लगी करने के बाद बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर को डेट करना शुरू किया था। काफी समय तक साथ रहने के बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!