तलाकशुदा मर्दों से प्यार कर बैठीं TV की ये हसीनाएं, अतीत को नजरअंदाज कर बसाई अपनी गृहस्थी

TV And Bollywood Actresses Married To Divorced Man: टीवी और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों के साथ प्यार कर अपना घर बसाया। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर शिल्पा शेट्टी तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 9 2026, 13:43 IST
तलाकशुदा मर्दों पर दिल हार बैठीं ये एक्ट्रेसेसImage Credit : Star's Instagram01 / 09

तलाकशुदा मर्दों पर दिल हार बैठीं ये एक्ट्रेसेस

TV And Bollywood Actresses Married To Divorced Man: प्यार में लोग धर्म और जाति तो क्या पार्टनर का अतीत तक भुला बैठते हैं। उनका पिछला रिश्ता हो या फिर तलाक, किसी भी चीज से फर्क नहीं पड़ता है। हमारी टीवी और बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ने भी यही किया। जब प्यार की बात आई तो पार्टनर का अतीत उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और तलाकशुदा मर्दों के साथ घर बसा लिया। इस लिस्ट में 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली से लेकर एक्ट्रेस नेहा पेंडसे तक का नाम शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में कृतिका कामरा का नाम भी जुड़ने वाला है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)Image Credit : Star's Instagram02 / 09

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

​टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने तलाकशुदा एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। दोनों ने जहां 2012 में शादी की तो वहीं साल 2014 में उनका तलाक हो गया।​

पूजा सिंह (Pooja Singh)Image Credit : Star's Instagram03 / 09

पूजा सिंह (Pooja Singh)

​'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस पूजा सिंह ने एक्टर करण शर्मा संग शादी की। बता दें कि करण शर्मा तलाकशुदा हैं और पहली पत्नी टियारा कार संग साल 2019 में उनका डायवोर्स हुआ था।​

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)Image Credit : Star's Instagram04 / 09

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)

​बिपाशा बसु ने तलाकशुदा एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी। दोनों ने साल 2016 में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिये थे। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की एक बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।​

नेहा पेंडसे (Nehha Pendse)Image Credit : Star's Instagram05 / 09

नेहा पेंडसे (Nehha Pendse)

​'भाभी जी घर पर हैं' और 'मे आई कम इन मैडम' में नजर आने वाली नेहा पेंडसे ने भी तलाकशुदा शार्दुल ब्यास संग शादी की थी। हालांकि इस बात के लिए नेहा को खूब ट्रोल भी किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने लोगों को ठेंगा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।​

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)Image Credit : Star's Instagram06 / 09

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

​टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने तलाकशुदा अश्विन के वर्मा संग शादी रचाई थी। रुपाली गांगुली और अश्विन के वर्मा की शादी साल 2013 में परिवार की मौजूदगी में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। बता दें कि रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने आरोप लगाया था कि अश्विन के शादीशुदा होने पर भी रुपाली ने उनके साथ अफेयर किया था।​

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur)Image Credit : Star's Instagram07 / 09

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur)

​टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने शालीन भनोट संग तलाक के सालों बाद दूसरी शादी की थी। दलजीत कौर ने निखिल पटेल के साथ घर बसाया था। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। कुछ ही महीनों में दलजीत और निखिल अलग हो गए।​

कृतिका कामरा (Kritika Kamra)Image Credit : Star's Instagram08 / 09

कृतिका कामरा (Kritika Kamra)

​टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा भी अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वह एक्टर गौरव कपूर के साथ शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मार्च में सात फेरे लेंगे। वहीं गौरव कपूर तलाकशुदा हैं। साल 2021 में एक्टर का उनकी पत्नी से तलाक हुआ था।​

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)Image Credit : Star's Instagram09 / 09

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

​बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने तलाकशुदा राज कुंद्रा संग शादी की थी। दोनों ने साल 2008 में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!