Anupamaa 7 Maha Twist: राही की मदद कर दामाद की इज्जत बचाएगी अनुपमा, बीवी को गद्दार ठहराएगा प्रेम

Anupamaa 7 Maha Twist 10 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अकेले काम करते हुए मुसीबत में फंस जाएगी। ऐसे में अनुपमा की टीम उसकी मदद करेगी। लेकिन प्रेम इस बात पर बवाल मचाएगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 10 2026, 10:33 IST
'अनुपमा' में 10 जून को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 10 जून को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 10 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि बंकू को दिग्विजय जाने के लिए कह देता है। दूसरी तरफ प्रेम की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है, जिससे प्रेम अपनी सारी जिम्मेदारी राही को सौंप देता है। लेकिन सीरियल में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

मुसीबतों में फंसेगी राहीImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

मुसीबतों में फंसेगी राही

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अकेले ही ऑर्डर पूरा करने की कोशिश करेगी। लेकिन एक तरफ राही प्रेम को परेशान न करने का फैसला करेगी, वहीं ख्याति भी प्रांशी को संभालने में बिजी होगी। राही खाना बना ही रही होगी कि दूसरी तरफ चीजें जलनी शुरू हो जाएंगी।​

राही को ठेंगा दिखाएगी श्रुतिImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

राही को ठेंगा दिखाएगी श्रुति

​राही मुसीबत में फंस जाएगी और श्रुति से मदद मांगेगी, लेकिन वो बोलेगी कि मैं मीटिंग में हूं। श्रुति कहेगी कि मेरा काम कुक्स के पीछे भागना नहीं है तो तुम अकेले एक दिन संभाल नहीं सकती। श्रुति कहेगी कि मैं ऑर्डर लाऊंगी तभी कैफे चल पाएगा। श्रुति बगैर कुछ सुने ही राही का फोन काट देगी।​

बंकू लौटेगा वापसImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

बंकू लौटेगा वापस

​बंकू को अनुपमा बार-बार याद करेगी। दूसरी तरफ बा भी बंकू का नाम पुकारेंगी, लेकिन बंकू वहां मौजूद नहीं होगा। कैफे में अनुपमा काम कर ही रही होगी कि बंकू वहां आ जाएगा। दिग्विजय उसे देखकर हैरान होगा। लेकिन बंकू जवाब देगा कि मैं अनु दीदी से बगैर मिले नहीं जा पाया।​

राही की मदद के लिए आएगी अनुपमा और टीमImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

राही की मदद के लिए आएगी अनुपमा और टीम

​राही टेबल से गिर जाएगी, लेकिन अनुपमा और बाकी लोग उसे मिलकर संभाल लेंगे। अनुपमा सबके साथ मिलकर ऑर्डर पूरा करने की कोशिश करेगी, लेकिन राही उन्हें रोकेगी। अनुपमा कहेगी कि अभी प्रेम की ईगो ज्यादा जरूरी है या उसकी इज्जत। ईगो की दहलीज पर मैं भी थी, लेकिन तुझे सीढ़ियों से गिरता देख मैं खुद को संभाल नहीं पाई।​

प्रेम को करारा जवाब देगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

प्रेम को करारा जवाब देगी अनुपमा

​अनुपमा अपनी टीम से प्रेम के कैफे से निकलने लगेगी, लेकिन तभी प्रेम, मोटी बा और गौतम के साथ वहां पहुंच जाएगा। प्रेम राही पर चिल्लाएगा। इसपर अनुपमा उसे जवाब देगी कि मेरी बेटी पर चिल्लाने की जरूरत नहीं है, उसने हमें यहां नहीं बुलाया है। प्रेम कहेगा कि मैं अपनी बीवी से बात कर रहा हूं, वहीं अनुपमा जवाब देगी कि तुम्हारी बीवी बनने से पहले वो मेरी बेटी थी। तुमने जो 50 लोगों का ऑर्डर इसे सौंपा था, तुम्हारे भेजे गए लोगों का पता नहीं है। वो अकेले देखकर घबरा गई, इसलिए हम मदद कर रहे थे।​

प्रेम और वसुंधरा करेंगे बवालImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

प्रेम और वसुंधरा करेंगे बवाल

​अनुपमा की बातें सुनने के बाद भी प्रेम राही को दोष देगा और कहेगा कि तुमसे एक जिम्मेदारी नहीं संभल रही थी या तुम संभालना नहीं चाहती थी। प्रेरणा प्रेम को फटकारेगी कि राही ने हमें नहीं बुलाया, वो तो मैंने तुम्हारे कैफे की हालत देखी तब हम यहां आए हैं। प्रेम कहेगा कि तुम लोगों से मेरा सिर्फ दुश्मनी का रिश्ता है। वहीं प्रेरणा जवाब देगी कि ओ प्लीज, तू हमारे लिए इतना भी जरूरी नहीं है।​

राही के खिलाफ जहर घोलेंगी मोटी बाImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

राही के खिलाफ जहर घोलेंगी मोटी बा

​मोटी बा राही पर आरोप लगाएंगी और कहेंगी कि बगैर आग के धुआं नहीं उठता है। जरूर इसने ही बाहर जाकर मम्मी-मम्मी पुकारा होगा। अरे तुम्हें जरूरत थी तो हमारे घर के नौकर बुला लेती। मोटी बा राही को गद्दार और अनुपमा को मनहूस कहेंगी। वहीं दिग्विजय जवाब देगा कि तीसरी बार कह रहा हूं कि हम यहां अपनी मर्जी से आए थे। ऑर्डर आप लोगों के नाम से गया है और मनहूस अनुपमा जी वाह। दिग्विजय प्रेम से कहेगा कि जहां औरत की इज्जत नहीं होती, वहां बरकत नहीं होती। लेकिन प्रेम दिग्विजय से बदतमीजी पर उतर आएगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!