Varun Dhawan's Affairs List: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर वरुण धवन 24 अप्रैल के दिन अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता ने नताशा दलाल से शादी की और अपनी लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। वरुण धवन के जन्मदिन पर आज हम आपको उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम वरुण धवन संग जुड़ा था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
तापसी पन्नू और वरुण धवन ने फिल्म 'जुड़वा 2' में काम किया था। इस मूवी में साथ में काम करने के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि वरुण धवन ने कभी भी उन खबरों पर मुहर नहीं लगाई।
आलिया भट्ट और वरुण धवन ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने पसंद भी किया था। उस दौरान के रिश्ते में होने की खबरें भी सामने आई थीं।
लिसा हेडन और वरुण धवन के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थीं। हालांकि ने कहा था कि वरुण धवन संग अफेयर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें वरुण धवन ने सारा अली खान को डेट किया था। ऐसी खबरें फिल्म 'कुली नंबर 1' में सारा अली खान और वरुण धवन के साथ में काम करने के बाद आई थीं।
कई अदाकाराओं के साथ नाम जुड़ने के बाद वरुण धवन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की। दोनों ने साल 2021 में साथ फेरे लिए थे और 2024 में ये कपल एक बेटी के माता-पिता बने।