हंसने-खेलने की उम्र में मां बन बैठी ये बॉलीवुड अदाकाराएं, कच्ची उम्र में दिया बच्चे को जन्म

Actresses Who Gave Birth in Early Age: इस दुनियर में एक महिला के लिए मां बनने से बढ़कर कोई सुख नहीं है। मां बनने के बाद किसी भी महिला पर जिम्मेदारियों का पहाड़ टूट पड़ता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो कम उम्र में ही मां बनी गई थी। देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Feb 12 2025, 09:34 IST
कम उम्र ही इन हसीनाओं ने दिया था बच्चे को जन्म...Image Credit : Instagram01 / 08

कम उम्र ही इन हसीनाओं ने दिया था बच्चे को जन्म...

Actresses Who Gave Birth in Early Age: एक कामकाजी महिला पर अगर बच्चों की जिम्मेदारी भी आ जाए तो बहुत मुश्किल हो जाता है। मां बनने के बाद किसी भी औरत की दुनिया में बहुत बदलाव आने लगते हैं। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हंसने-खेलने की उम्र में भी मां बनकर अपना घर संभालना शुरू कर दिया था। एक एक्ट्रेस ने तो 17 साल उम्र में भी बच्चे को जन्म दे दिया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)Image Credit : Instagram02 / 08

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी करने के कुछ ही महीनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। एक्ट्रेस ने 29 की उम्र में बेटी रहा को जन्म दिया था।

जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza)Image Credit : Instagram03 / 08

जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza)

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख से शादी करने के बाद जेनेलिया ने महज 27 साल की उम्र में बेटे रियान को जन्म दिया था। जेनेलिया इस समय दो बच्चों की मां हैं।

मीरा राजपूत (Mira Rajput)Image Credit : Instagram04 / 08

मीरा राजपूत (Mira Rajput)

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत ने 2015 में शादी की थी। जब मीरा की शादी हुई तब वह 21 साल की थीं। 22 साल की उम्र में मीरा राजपूत ने बेटी मीशा को जन्म दिया था।

नीतू सिंह (Neetu Singh)Image Credit : Instagram05 / 08

नीतू सिंह (Neetu Singh)

नीतू सिंह ने भी कम उम्र में ही ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। 22 साल की उम्र में नीतू सिंह मां बन गई थी। इसके बाद 24 की उम्र उन्होंने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया था।

भाग्य्श्री (Bhagyashree)Image Credit : Instagram06 / 08

भाग्य्श्री (Bhagyashree)

भाग्य्श्री ने 21 साल की उम्र में हिमालय दासानी से शादी की थी। एक साल बाद जब वह 22 साल की हुईं तो उन्होंने बेटे अभिमन्यु दासानी को जन्म दिया।

काजोल (Kajol)Image Credit : Instagram07 / 08

काजोल (Kajol)

काजोल ने अजय देवगन से 1999 में शादी की थी। 2001 में गर्भपात होने के बाद काजोल ने 2003 में बेटी नीसा को जन्म दिया था, तब वो 29 साल की थीं।

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)Image Credit : Instagram08 / 08

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)

डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। इसके बाद 17 की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने बेटी ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!