अक्षय कुमार की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर पिट रही है। एक्टर की हाल ही में फिल्म सरफिरा रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 2.80 करोड़ का बिजनेस किया था। सरफिरा के फ्लॉप होने से अक्षय की बाकी फिल्मों पर भी असर पड़ सकता है। आइए बिना देर किए एक्टर की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं।
अक्षय कुमार और राधिका मदान सरफिरा में लीड रोल में है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड थे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ कई संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
साउथ फिल्म मेकर विष्णु मांचू की फिल्म कनाप्पा में अक्षय कुमार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।
अक्षय कुमार स्काई फोर्स में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये फिल्म इस साल के आखिरी महीने तक फ्लोर पर आएगी।
अक्षय कुमार जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय कुमार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिलहाल के लिए फिल्म के रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है।