​Aankhon ki Gustaakhiyan Screening: प्रेग्नेंट बीवी को संभालते दिखे अरबाज़ खान, कपूर खानदान ने बढ़ाया शनाया का हौसला​

विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की अपकमिंग मूवी आँखों की गुस्ताखियाँ जल्द ही रिलीज होने जा रही है। बीती रात बुधवार को फिल्म की स्क्रीनिंग हुई जिसमें इंडस्ट्री के कलाकार शामिल हुए। इस शानदार रात में सभी ने शनाया कपूर की पहली फिल्म देखी। स्क्रीनिंग से कुछ फोटोज सामने आई है जो जमकर वायरल हो रही हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jul 10 2025, 09:38 IST
आँखों की गुस्ताखियाँ देखने पहुंचे स्टार्स Image Credit : Zoom Instagram01 / 07

आँखों की गुस्ताखियाँ देखने पहुंचे स्टार्स

विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की अपकमिंग मूवी आँखों की गुस्ताखियाँ कल रिलीज होने जा रही है। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कल रात मूवी की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा। संजय कपूर से लेकर रवीना टंडन तक स्टार्स ने शनाया की डेब्यू मूवी का मजा उठाया। आइए आपको दिखाते हैं कल रात की लेटेस्ट फोटोज। Pic Credit: Zoom Instagram

बेटी को सपोर्ट करने आए संजय-महीप Image Credit : Zoom Instagram02 / 07

बेटी को सपोर्ट करने आए संजय-महीप

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की यह डेब्यू मूवी है। अपनी बेटी को सपोर्ट करने संजय-महीप पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे।

अरबाज़ खान-शुरा खान 03 / 07

अरबाज़ खान-शुरा खान

स्क्रीनिंग पर अरबाज़ खान और शुरा खान ने सारी लाइमलाइट लूट ली। अरबाज़ अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को संभालते नजर आए। दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे थे। Pic Credit: zoom

विक्रांत और शनाया Image Credit : Zoom Instagram04 / 07

विक्रांत और शनाया

विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर ने साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाई। दोनों इस रोमांटिक-ड्रामा में रोमांस करते नजे आएंगे। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना है कि लोगों को ये मूवी कैसी लगती है। Pic Credit: Zoom Instagram

रवीना टंडन Image Credit : Zoom Instagram05 / 07

रवीना टंडन

येलो ड्रेस में रवीना टंडन एकदम लेडी किल्लर लग रही थी। अपने स्टाइल के साथ उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया। वहीं शनाया कपूर अपने व्हाइट टॉप पर स्टाइल दिखाई नजर आई।

राशा थडानी-नितांशी गोयल Image Credit : Zoom Instagram06 / 07

राशा थडानी-नितांशी गोयल

स्क्रीनिंग पर अभिनेत्री राशा अपनी बेस्टी को सपोर्ट करती नजर आई। राशा ने एक्ट्रेस नितांशी गोयल के साथ फोटो क्लिक करवाई।, दोनों साथ में बेस्ट फ्रेंड गोल दे रहे हैं।

अर्जुन कपूर-इब्राहिम अली खान Image Credit : Zoom Instagram07 / 07

अर्जुन कपूर-इब्राहिम अली खान

एक्टर अर्जुन कपूर ब्लैक ड्रेस में स्वैग दिखाते नजर आए। वहीं इब्राहिम अली खान ने अपने डैशिंग अवतार से सबको फैन बना लिया। दोनों शनाया कपूर को सपोर्ट करते नजर आए। Pic Credit: Zoom instagram

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज