क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला व्यक्ति कौन है। अक्सर ऐसे सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं।
उन्होंने मात्र 9.58 सेकेंड में 100 मीटर और 19.19 सेकेंड में 200 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था।
बता दें यहां हम उसेन बोल्ट की बात कर रहे हैं। 39 साल के बोल्ट 8 बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। यह बोल्ट के ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
ओलंपिक खेलों में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। 2008, 2012 और 2016 के ओलंपिक में उन्होंने लगातार स्वर्ण पदक जीतकर दुनियाभर में अपना नाम किया था।
कहा जाता है कि उसैन 11 बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
उसेन सेंट लियो बोल्ट का जन्म 21 अगस्त 1986 को जमैका के शेरवुड कॉन्टेंट में वेलेस्ली और जेनिफर बोल्ट के घर हुआ था। उन्होंने वाल्डेंसिया प्राइमरी स्कूल से पढ़ाई की।