शहर

पटना वालों की बल्ले-बल्ले! CM सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, 249 करोड़ के 2 फ्लाईओवर शुरू; घंटों का सफर होगा मिनटों में

Patna Flyover Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में 249 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें करबिगहिया-मीठापुर फ्लाईओवर और मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड शामिल हैं।

Image

मीठापुर-महुली रूट पर अब नहीं लगेगा जाम, CM सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण (फोटो: X/@samrat4bjp)

Patna Flyover Inauguration: राजधानी पटना में अक्सर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के लिए 249 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनकर तैयार हुईं दो प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं के चालू होने से पटना के प्रमुख व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही अब पहले से काफी आसान हो जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन दो प्रमुख सड़कों का लोकार्पण किया गया है, उनमें करबिगहिया-मीठापुर फ्लाईओवर (सर्विस रोड और पहुंच पथ के साथ) और मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीठापुर बस स्टैंड को सीधे मीठापुर गोलंबर से जोड़ने वाले फ्लाईओवर का फीता काटा।

खासकर पटना जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

इसके साथ ही मीठापुर-महुली-पुनपुन प्रोजेक्ट के अंतर्गत मीठापुर से सिपारा के बीच बने 2.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रास्ते को भी जनता के लिए खोल दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से राजधानी पटना की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तेज हो जाएगी। खासकर पटना जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों को अब करबिगहिया और मीठापुर गोलंबर के पास लगने वाले लंबे जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।

मीठापुर से महुली और पुनपुन की ओर जाने वाले लोगों का भी सफर आसान

इसके अलावा मीठापुर से महुली और पुनपुन की ओर जाने वाले लोगों का सफर भी काफी सुगम हो जाएगा। इस नए एलिवेटेड रोड के बनने से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे मीठापुर-सिपारा मुख्य मार्ग और स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम से आम जनता को हमेशा के लिए राहत मिलेगी। सरकार के इस कदम से पटना के बुनियादी ढांचे को एक नया रूप मिला है, जिसकी स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article