Top 7 TV Gossips 28 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में आसिम रियाज से लेकर शीजान खान, गौरव खन्ना और रुहानिका धवन तक शामिल हैं। जहां एक तरफ आसिम रियाज को लेकर भव्या सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। वहीं गौरव खन्ना को लेकर भी आकांक्षा चमोला ने कहा है कि वह 'लॉकअप 2' में अपनी छवि साफ करने आए थे। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन बड़ी खबरों पर-
ईशा सिंह को रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने कजन की याद आई, जिसने साल 2024 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ईशा सिंह ने जूम संग बातचीत में कहा, "जब मैं बिग बॉस में थी तो मैंने अपने कजन भाई को खो दिया और मैंने कभी इसके बारे में बात नहीं की। सबने मुझे इस बारे में बहुत लेट बताया और उन्हें यही लगा कि मैं तैयार नहीं थी। मून ने मुझे ये बात बताई, क्योंकि घर में किसी और की हिम्मत नहीं थी।"
'सहर होने को है' शो से ऋषिता कोठारी अचानक बाहर हो गईं। ऐसे में आरोप लगने लगे कि उन्हें पार्थ समथान संग विवादों के कारण बाहर किया गया। लेकिन अब प्रोड्यूसर्स ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "ऋषिता आगे बढ़ना चाहती थी। हमने उसे च्वॉइस दी कि या तो तुम रह सकती हो या जा सकती हो। हम उसके हिसाब से काम करेंगे। शो छोड़ने का फैसला ऋषिता का था। उसे ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं कह सकता हूं कि उसके अपने कारण होंगे।"
रक्षा बंधन के खास मौके पर शीजान खान ने बहन फलक नाज पर प्यार लुटाया। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर बताया कि कैसे फलक नाज जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ रहीं और उन्होंने कभी भी अपने छोटे भाई का साथ नहीं छोड़ा।
भव्या सिंह ने 'टेली चक्कर' संग बातचीत के दौरान आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने आसिम रियाज पर आरोप लगाते हुए कहा, "एक होटल की सीसीटीवी फुटेज है, जहां आसिम हिमांशी को खींच रहा है, धक्का दे रहा है और उसे चांटा मार रहा है।" बता दें कि ये बयान आसिम और हिमांशी के एक-दूजे पर लगाए आरोपों के बीच आया है।
रुहानिका धवन ने रक्षाबंधन के खास मौके पर दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटों को राखी बांधी। फोटोज शेयर कर रुहानिका ने लिखा, "अब मैं अपने टी 1 और टी 2 के लिए बड़ी बड़ी दीदी हूं। शहर में एक नई कूल सिस्टर आई है।"
आकांक्षा चमोला ने जूम संग बातचीत के दौरान गौरव खन्ना पर बड़ा आरोप लगाया है। आकांक्षा चमोला ने कहा, "मैं गौरव से अलग हो रही थी तो मैं नहीं चाहती थी कि जिस इंसान से मैं अलग हो रही हूं वो मुझे सपोर्ट करने आए। क्योंकि तुम्हें पता नहीं है कि वो किस तरीके से आए हैं। और वो अपना नाम साफ करने के लिए वहां आए थे। वो मुझे सपोर्ट करने के लिए या मुझे ये बताने के लिए नहीं आए थे कि मैं गेस में गैसा कर रही हूं।"
पराग त्यागी ने रक्षा बंधन के मौके पर शेफाली जरीवाला का वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने पेट सिंबा और बाकी लोगों को राखी बांधती दिखीं। पराग त्यागी ने लिखा, "परी सिंबा साथ-साथ और परी राखी बांध रही है सिंबा को हर साल की तरह। मेरी लाइफलाइन्स को ढेर सारा प्यार, तुम लोगों से मिलने के लिए बेताब हूं।"