राष्ट्रपति मुर्मू के साथ साये की तरह रहता है साथ, जानें कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह संब्याल

Who Major Rishabh Singh Sambyal ADC to President: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ भारतीय सेना की वर्दी पहने एक शख्स हमेशा नजर आता है। गणतंत्र दिवस परेड से लेकर प्रेसिडेंट के तमाम कार्यक्रमों में यह उनके साथ हमराह की तरह होता है। क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति के साथ उनके साये की तरह रहने वाला ये शख्स आखिर कौन है? बता दें कि इस शख्स का नाम है ऋषभ सिंह संब्याल और वह पैरास्पेशल फोर्स के कमांडो हैं।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Mar 10 2026, 13:44 IST
राष्ट्रपति के साथ साये की तरह रहने वाला शख्स Image Credit : Http://presidentofindia.gov.in/01 / 07

राष्ट्रपति के साथ साये की तरह रहने वाला शख्स

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ भारतीय सेना की वर्दी पहने एक शख्स हमेशा नजर आता है। गणतंत्र दिवस परेड से लेकर प्रेसिडेंट के तमाम कार्यक्रमों में यह उनके साथ हमराह की तरह होता है।

मेजर ऋषभ सिंह संब्याल Image Credit : Http://presidentofindia.gov.in/02 / 07

मेजर ऋषभ सिंह संब्याल

क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति के साथ उनके साये की तरह रहने वाला ये शख्स आखिर कौन है? बता दें कि इस शख्स का नाम है ऋषभ सिंह संब्याल और वह पैरास्पेशल फोर्स के कमांडो हैं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के Aide-de-Camp (ADC) हैं।

2021 में आए चर्चा मेंImage Credit : Http://presidentofindia.gov.in/03 / 07

2021 में आए चर्चा में

जम्मू के डोगरा राजपूत ऋषभ सिंह संब्याल पहली बार 2021 में तब सुर्खियों में आए जब जाट रेजिमेंट के कैप्टन के रूप में उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड की उस टुकड़ी का नेतृत्व किया था और इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी ट्रॉफी से सम्मानित किया।

कौन होते हैं एडीसी और क्या करते हैं Image Credit : Http://presidentofindia.gov.in/04 / 07

कौन होते हैं एडीसी और क्या करते हैं

एडीसी प्रेसिडेंट के कार्यक्रम का प्रबंधन, यात्रा और कार्यक्रमों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन और महत्वपूर्ण विभागों के साथ संपर्क बनाए रखने का काम करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल Image Credit : Http://presidentofindia.gov.in/05 / 07

सोशल मीडिया पर वायरल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी मेजर ऋषभ सिंह संब्याल अपने करिश्माई व्यक्तित्व और राष्ट्रपति के साथ अपने दिल को छू लेने वाले रिश्ते के लिए सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उनकी सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें वायरल होती है।

विशेष बल के अधिकारीImage Credit : Http://presidentofindia.gov.in/06 / 07

विशेष बल के अधिकारी

मेजर ऋषभ सिंह संब्याल विशिष्ट 4 पैरा (विशेष बल) में एक अधिकारी हैं! राजकीय समारोहों में सुरक्षा ड्यूटी पर रहने से लेकर राष्ट्रपति की हर मदद करना उनका काम होता है।

हर कार्यक्रम में साथImage Credit : Http://presidentofindia.gov.in/07 / 07

हर कार्यक्रम में साथ

कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भी वह मौजूद थे। तस्वीरों में वह साथ में नजर आ रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!