चाइनामैन पर टिकी नजरें, कुलदीप यादव ODI में दो बड़े रिकॉर्ड के करीब

भारतीय टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर खड़े हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किया। इन चार विकेटों की मदद से वह एक ऐसे कीर्तिमान के और नजदीक आ गए हैं, जिससे कुछ ही भारतीय गेंदबाज हासिल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कुलदीप किन रिकॉर्ड को हासिल करने के बेहद करीब हैं।

Authored by: Umesh KumarUpdated Sep 29 2026, 14:55 IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए चार विकेट Image Credit : BCCI/PTI01 / 07

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए चार विकेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव की उम्दा गेंदबाजी देखने को मिली। कुलदीप ने 10 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट चटकाए। इसके चलते कैरेबियाई टीम 300 का आंकड़ा नहीं छू सकी।

मुश्किल वक्त में हासिल किए विकेटImage Credit : BCCI/PTI02 / 07

मुश्किल वक्त में हासिल किए विकेट

कुलदीप ने जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू का ऐसे समय में विकेट चटकाए, जब वेस्टइंडीज बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था। कुलदीप ने 31 से 37 ओवर के बीच में ये विकेट चटकाए और भारतीय टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। ​

वेंकटेश प्रसाद को छोड़ा पीछेImage Credit : BCCI/PTI03 / 07

वेंकटेश प्रसाद को छोड़ा पीछे

इन चार विकेटों की मदद से वह कुलदीप यादव ने वेंकटेश प्रसाद को पीछे छोड़ दिया है। वेंकटेश प्रसाद ने भारत के लिए वनडे में 196 विकेट लिए हैं। वहीं, कुलदीप के नाम अब वनडे क्रिकेट में 198 विकेट दर्ज हो गए हैं।

200 वनडे विकेट से दो विकेट दूरImage Credit : BCCI/PTI04 / 07

200 वनडे विकेट से दो विकेट दूर

कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कुल 9वें और चौथे स्पिनर बने। कुलदीप अपने 200 वनडे विकेट से महज दो विकेट दूर खड़े हैं। अगर दूसरे वनडे मैच में कुलदीप दो विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह इस मैजिकल आंकड़े तक पहुंच सकते हैं। ​

बने चौथे भारतीय स्पिनरImage Credit : BCCI/PTI05 / 07

बने चौथे भारतीय स्पिनर

अगर कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दो विकेट हासिल करने में सफल होते हैं तो वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बन जाएंगे। इस मामले में अनिल कुंबले 334 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। 265 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर भज्जी काबिज हैं, जबकि तीसरे स्थान पर रवींद्र जडेजा हैं, जिनके नाम वनडे में 232 विकेट दर्ज हैं।

तोड़ सकते हैं शमी का रिकॉर्डImage Credit : BCCI/PTI06 / 07

तोड़ सकते हैं शमी का रिकॉर्ड

कुलदीप यादव के पास मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 9 विकेट की जरूरत है। अगर वह बचे हुए दो वनडे मैच में 9 विकेट हासिल करने में सफल होते हैं तो वह भारत के लिए सर्वाधिक वनडे विकेट लेने के मामले में शमी (206) को पीछे छोड़ देंगे।

चाइनामैन के नाम से फेमसImage Credit : BCCI/PTI07 / 07

चाइनामैन के नाम से फेमस

बाएं हाथ के अर्थोडॉक्स रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव चाइनामैन के नाम से फेमस हैं। कुलदीप यादव अक्सर टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। अगर उन्हें लगातार मौके मिले होते तो वह इन दोनों उपलब्धियों के शायद बहुत पहले ही हासिल कर लेते। हालांकि, कुलदीप को जब-जब मौका मिला है उन्होंने प्रदर्शन करके अपने आपको साबित किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!