पेरिस फैशन वीक 2026 के लिए मिलान पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन का लेटेस्ट रैम्प वॉक लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ऐश्वर्या ने रैम्प पर खास गाउन और केप ट्रेल वाला आउटफिट पहना हुआ था। देखें बच्चन बहू के लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -
काले रंग के गाउन के साथ ऐश्वर्या का मेकअप, हेयर, ज्वेलरी सब कुछ एकदम ही आइकॉनिक लगा। बेशक ही इस लुक में विश्व सुंदरी ऐश्वर्या के चेहरे से आपकी नजरें नहीं हटेंगी।
ऐश्वर्या ने YARA SHOEMAKER की कस्टम ब्लैक और ग्रे कलर की गाउन ड्रेस पहनी हुई थी। शानदार स्टाइलिंग के साथ ऐश्वर्या का पूरा लुक परफेक्ट लगा।
ऐश्वर्या के लाल-काले सॉफ्ट कर्ल्स वाले बाल, चटक लाल होंठ ड्रेस के ग्लैम में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं उनका क्राउन, डायमंड रिंग्स भी परफेक्ट लगे।
ऐश्वर्या ने फिटेड गाउन के साथ बहुत ही ग्लैमरस पर्ल वर्क वाला केप ट्रेल भी कैरी किया था। जो फ्रंट और बैक दोनों ही लुक में स्टाइल एड कर रहा था।
स्ट्राइप्स प्रिंट और वी कॉर्सेट नेकलाइन वाला फिटेड गाउन ऐश्वर्या के फिजिक के साथ परफेक्ट फिट हो रहा था।
इस पूरे लुक में ऐश्वर्या बेशक ही सुंदरता की मूरत लग रही हैं। आउटफिट से लेकर बाल, ज्वेलरी सब गजब है। ऐश्वर्या का ये लुक उनके पुराने बोरिंग और ट्रोल्ड लुक्स को मात देता है।