देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे, 6- 8 नहीं, 14 लेन में फर्राटा भरती हैं गाड़ियां

Trending GK Quiz Which is the Widest Expressway In india: 4 से लेकर 6 और 8 लेन तक के ये एक्सप्रेस वे भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं। दिल्ली–मुंबई, यमुना, आगरा–लखनऊ, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने सड़क परिवहन की तस्वीर बदल दी है। क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे कौन सा है जिसमें 14 लेन हैं? अगर नहीं तो आज जान लें।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Mar 11 2026, 09:20 IST
भारत में एक्सप्रेस वे Image Credit : Representative Image (Canva)01 / 07

भारत में एक्सप्रेस वे

4 से लेकर 6 और 8 लेन तक के ये एक्सप्रेस वे भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं।

​सड़क परिवहन की तस्वीर बदल रहे एक्सप्रेस वेImage Credit : Representative Image (Canva)02 / 07

​सड़क परिवहन की तस्वीर बदल रहे एक्सप्रेस वे

दिल्ली–मुंबई, यमुना, आगरा–लखनऊ, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने सड़क परिवहन की तस्वीर बदल दी है। आज देशभर में तेज गति से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं।

भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे कौन साImage Credit : Representative Image (Canva)03 / 07

भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे कौन सा

क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे कौन सा है जिसमें 14 लेन हैं? अगर नहीं तो आज जान लें। यह सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे Image Credit : Representative Image (Canva)04 / 07

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे

बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे है। यह एक्सप्रेसवे डासना और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है।

27 किलोमीटर 14 लेन Image Credit : Representative Image (Canva)05 / 07

27 किलोमीटर 14 लेन

बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर केवल 27 किलोमीटर का रास्ता ही 14 लेन का है। बाकी हिस्सा केवल 6 लेन का ही है। इसे भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे माना जाता है।

कितना लंबा है एक्सप्रेस वे Image Credit : Representative Image (Canva)06 / 07

कितना लंबा है एक्सप्रेस वे

इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली में सराय काले खां से होती है। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 96 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे पर 23 छोटे-बड़े पुल, 10 फ्लाईओवर, 3 रेलवे ब्रिज और 35 अंडरपास हैं।

2018 में हुई थी शुरुआतImage Credit : Representative Image (Canva)07 / 07

2018 में हुई थी शुरुआत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पहला सेक्शन मई 2018 में आम लोगों के लिए खोला गया था। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च हुआ।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!