उत्तर प्रदेश प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। (AI Image/Newsroom Verified)
ऐसे में अधिकतर उम्मीदवारों का सवाल है कि यूपी पीईटी के बाद अभ्यर्थी कौन से सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें यूपी पीईटी स्कोर के आधार पर आयोग समय-समय पर कई तरह के सरकारी पदों पर भर्ती निकालता है।
इसमें लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO), जूनियर असिस्टेंट, कनिष्ठ सहायक, वन रक्षक, एक्स-रे टेक्नीशियन, सहायक लेखाकार, मंडी पर्यवेक्षक और विभिन्न विभागों के अन्य ग्रुप सी पद शामिल हो सकते हैं।
हालांकि प्रत्येक भर्ती के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की जाती है और पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित होती है।
बता दें कि केवल पीईटी में शामिल होने या अच्छा स्कोर प्राप्त करने से किसी सरकारी नौकरी में चयन नहीं हो जाता। पीईटी के अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट (यदि लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।