सर्दियों का मौसम सिर्फ घूमने-फिरने के लिए ही नहीं, बल्कि प्रवासी पक्षियों को करीब से देखने का भी बेहतरीन समय है। हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय करके विदेशी पक्षी भारत के झीलों, वेटलैंड और पक्षी अभयारण्यों में पहुंचते हैं। कहीं गुलाबी फ्लेमिंगो का झुंड दिखाई देता है, तो कहीं रंग-बिरंगी बत्तखें और बार-हेडेड गीज आसमान में उड़ान भरती नजर आती हैं। अगर आपको भी बर्ड वॉचिंग और नेचर फोटोग्राफी पसंद है, तो देश की ये 7 लोकेशंस आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
राजस्थान के भरतपुर में स्थित यह नेशनल पार्क बर्ड वॉचर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। सर्दियों में यहां हजारों प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। बतख, पेलिकन और कई तरह के जलपक्षी देखने को मिलते हैं। यहां आप अक्टूबर से फरवरी के बीच जा सकते हैं।
ओडिशा की चिल्का झील सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों का ठिकाना बन जाती है। यहां फ्लेमिंगो, नॉर्दर्न शोवलर, यूरेशियन विजन और कई दूसरे जलपक्षी दिखाई देते हैं। मंगलाजोड़ी में नाव से बर्ड वॉचिंग का अनुभव खास है। यहां जाने का सही समय नवंबर से फरवरी के बीच का है।
अगर आप दिल्ली-NCR के आसपास रहते हैं, तो यह शानदार विकल्प है। यहां सर्दियों में फ्लेमिंगो, पिंटेल, बार-हेडेड गीज और कई दूसरे प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं। पक्षियों को देखने के लिए यहां वॉच टावर भी बने हैं। यहां जाने का बेस्ट टाइम नवंबर से फरवरी के बीच का है।
गुजरात की यह खूबसूरत झील प्रवासी पक्षियों के लिए अहम ठिकाना है। सर्दियों में यहां फ्लेमिंगो, पेलिकन, क्रेन और कई तरह की बत्तखें दिखाई देती हैं। झील में नाव की सवारी के दौरान पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। प्रवासी पक्षी देखने हैं तो नवंबर से मार्च का समय बेस्ट रहेगा।
हिमाचल प्रदेश की महाराणा प्रताप सागर झील सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करती है। यहां बार-हेडेड गीज, नॉर्दर्न पिंटेल, रुडी शेलडक और ब्लैक-हेडेड गल देखे जा सकते हैं। पहाड़ों और पानी के बीच पक्षियों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यहां जाने का बेस्ट टाइम नवंबर से फरवरी के बीच का है।
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बीच फैली पुलिकट झील प्रवासी पक्षियों के लिए खास जगह है। सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में फ्लेमिंगो, पेलिकन और दूसरे तटीय पक्षी पहुंचते हैं। झील के किनारे पक्षियों की हलचल और पानी में उनका प्रतिबिंब देखने लायक होता है। यहां आप अक्टूबर से मार्च के बीच जाने का प्लान बनाएं।
पंजाब में ब्यास और सतलुज नदियों के संगम पर स्थित हरिके वेटलैंड प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण ठिकाना है। यहां सर्दियों में आर्कटिक और साइबेरिया जैसे दूर-दराज के इलाकों से पक्षी आते हैं। यहां 368 से अधिक पक्षी प्रजातियां दर्ज की गई हैं। खूबसूरत नजारे देखने के लिए आप नवंबर से फरवरी के बीच का प्लान बनाएं।