आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोमांस किंग शाहरुख की एक्टिंग के साथ उनकी फिटनेस की भी आज तक चर्चा होती है।
शाहरुख खान अपने किरदारों के अनुसार बॉडी ट्रेनिंग और वर्कआउट करते रहे हैं। उनसे सीख मिलती है कि व्यस्त शेड्यूल होने के बावजूद फिटनेस के लिए समय निकालना चाहिए।
मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग महत्वपूर्ण है। उम्र बढ़ने के साथ मसल्स की ताकत बनाए रखना और भी जरूरी हो जाता है। अपनी क्षमता के अनुसार वेट ट्रेनिंग या बॉडीवेट एक्सरसाइज की जा सकती है।
अच्छी बॉडी बनाने के लिए सिर्फ जिम जाना काफी नहीं है। खाने में प्रोटीन, फाइबर, फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। शाहरुख दिन में केवल लंच और डिनर ही लेते हैं। जिसमें स्प्राउट्स, चिकन, ब्रोकली या दाल आदि होती हैं।
एक्सरसाइज और डाइट के साथ अपनी नींद को भी प्राथमिकता देना जरुरी हैं। हालांकि काम के सिलसिले में वे सुबह 5 बजे तक सोते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 5 बजे सोकर वे 9 या 10 बजे उठ जाते हैं।
शाहरुख खान की डाइट में सफेद चीजें जैसे शक्कर, नमक, ब्रेड शामिल नहीं होती है। उनकी डाइट में एक पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक भी शामिल है। वर्कआउट के बाद वे प्रोटीन शेक और जूस लेना नहीं भूलते।
शाहरुख खान की फिटनेस का कारण उनकी डाइट और लाइफस्टाइल तो है ही, इसी के साथ उनका फिटनेस प्रेम भी उन्हें मोटिवेटेड रखता है।