यूपी में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर कैसे बनते हैं, जानें कितनी मिलती है सैलरी

RSO Education and Salary: स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह आईपीएल सीजन में वाइस कैप्टन बनने के साथ यूपी में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने को लेकर भी चर्चा में है। इस बीच हजारों-लाखों लोगों का सवाल है कि यूपी में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर कौन होते है? इनका काम क्या होता है? उनकी कितनी सैलरी होती है? और RSO बनने के लिए क्या एजुकेशन चाहिए? आइए जानते हैं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Mar 26 2026, 11:50 IST
RSO बने रिंकू सिंह Image Credit : Canva01 / 07

RSO बने रिंकू सिंह

हाल ही में स्टार क्रिकेटर के तौर पर जाने-जानें वाले रिंकू सिंह अब यूपी में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर) बन गए हैं। जल्द ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) दिया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कौन होते हैं। उन्हें कितनी सैलरी मिलती है और इसके लिए कितनी एजुकेशन चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरे विस्तार से...

यूपी में सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों को प्राथमिकताImage Credit : Social Media02 / 07

यूपी में सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों को प्राथमिकता

​उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जो सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रहा है। रिंकू सिंह एशियाई खेलों में उनके प्रदर्शन के लिए यूपी में क्षेत्रीय खेल अधिकारी (रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर) बनाया गया है। इससे पहले कई खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जा चुका है।​

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर होगी यह जिम्मेदारियां?Image Credit : AI Image03 / 07

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर होगी यह जिम्मेदारियां?

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) सेकेंड क्लास गजेटेड (Gazetted ) ऑफिसर होता है। मुख्य तौर पर इनका कार्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल स्टेडियमों की देखरेक करना और उस क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को निखाराना और बेहतर बनाना होता है।

यूपी में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में कितनी सैलरी मिलती है?Image Credit : Canva04 / 07

यूपी में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में कितनी सैलरी मिलती है?

​यूपी में RSO का पे-स्केल बहुत अच्छा है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार, इस पद का बेसिक-पे 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक जाता है। इसमें शुरुआती सैलरी में विभिन्न भत्ते जैसे DA और HRA मिला दें तो शुरुआती सैलरी करीब 80 हजार से 90 हजार रुपये तक हो सकती है।​

यूपी में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के लिए एजुकेशनImage Credit : Canva05 / 07

यूपी में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के लिए एजुकेशन

​रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (Regional Sports Officer - RSO) बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से शारीरिक शिक्षा में ग्रेजुएशन यानी B.P.Ed कोर्स, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कोर्स करना अनिवार्य है। इसके साथ भी नेशनल लेवल और इंटरनेशनल लेवल पर खेल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।​

कैसे होता है सिलेक्शनImage Credit : Canva06 / 07

कैसे होता है सिलेक्शन

​RSO पदे के लिए भर्ती निकाली जाती है, जिसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होने होता है। परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट होता है और उसके बाद इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है।​

स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह Image Credit : Canva07 / 07

स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह

​क्रिकेटर रिंकू सिंह के यह दोहरी खुशी का माहौल है। एक तरफ उन्हें आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स के वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो दूसरी तरफ यूपी सरकार द्वारा उन्हें रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!