ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए लाइफस्टाइल के छोटे-मोटे बदलाव काम के हो सकते हैं। जिसमें ज्यादा नमक खाने पर नियंत्रण रखना शामिल है। खाने में ऊपर से नमक डालने की आदत धीरे-धीरे कम करें। पैकेज्ड स्नैक्स, अचार, पापड़, इंस्टेंट नूडल्स और बहुत नमकीन चीजों में सोडियम ज्यादा हो सकता है। WHO गाइडलाइन के लिए रोजाना 5 ग्राम से कम नमक लेने की सलाह देता है।
ब्लड प्रेशर के लिए खाना सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, संतुलित भी होना चाहिए। रोज की प्लेट में हरी सब्जियां, दूसरी रंग-बिरंगी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज, मेवे और बीज जैसी चीजों को जगह दें। दिल के लिए बेहतर खान-पान ब्लड प्रेशर को संभालने में मदद कर सकता है।
ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिल चलाना, तैरना आदि भी अच्छी एक्सरसाइज है। ब्लड प्रेशर मैनेज करने में ये महत्वपूर्ण हो सकती हैं।
वेट को कंट्रोल में रखना भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए जरूरी माना जाता है। हालांकि वेट लॉस क्रेश डाइट के माध्यम से नहीं बल्कि सिंपल डाइट और एक्सरसाइज से करें।
हर समय तनाव में रहना शरीर के लिए अच्छा नहीं है। काम के बीच छोटे ब्रेक लें, पर्याप्त आराम करें और ऐसी एक्टिविटीज चुनें जिनसे आपको मेंटल सुकून मिले।
तंबाकू और निकोटीन ब्लड प्रेशर पर बुरा असर डाल सकते हैं। शराब का ज्यादा सेवन भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। इसलिए धूम्रपान छोड़ना और शराब से दूरी बनाना या उसका सेवन कम करना बेहतर विकल्प है।
हाई ब्लड प्रेशर कई बार बिना किसी साफ लक्षण के भी हो सकता है। इसलिए नियमित रूप से इसकी जांच कराना जरूरी है। अगर घर पर मशीन से जांच करते हैं, तो सही तरीके से बैठकर कुछ मिनट आराम करने के बाद रीडिंग लें और जरूरत के अनुसार उसे नोट करते रहें।