​जब भाई-बहन अलग शहरों में रहने लगें, तो रिश्ता फीका न पड़े इसके लिए अपनाएं ये छोटी आदतें​



भाई-बहन अलग शहरों में रहने लगें तो मिलना-जुलना कम हो जाता है, लेकिन रिश्ता दूर होना जरूरी नहीं। थोड़ी-सी कोशिश, छोटी बातचीत और रोजमर्रा की कुछ आदतें अपनाकर दूर रहकर भी भाई-बहन का प्यार और अपनापन बना रह सकता है।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Aug 27 2026, 11:56 IST
भाई बहन का रिश्ताImage Credit : Canva01 / 07

भाई बहन का रिश्ता

भाई बहन का रिश्ता बहुत ही खास होता है, हालांकि कई बार अलग अलग शहरों में रहने के कारण रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। लेकिन छोटी मोटी चीजें कर इस रिश्ते को हमेशा दिल के करीब रखा जा सकता है। जिसमें भाई बहनों को एक दूसरे से बात करते रहना जरूरी है। फोन करने के लिए किसी काम का इंतजार न करें। ऐसे ही हाल चाल पूछ लें।

छोटी मोटी बातें बताएंImage Credit : Canva02 / 07

छोटी मोटी बातें बताएं

सिर्फ बड़ी खबरें ही शेयर न करें। आज ऑफिस में क्या हुआ, क्या अच्छा लगा या किस बात पर हंसी आई, ऐसी छोटी बातें भी एक-दूसरे को बताते रहें।

मीम भेजते रहेंImage Credit : Canva03 / 07

मीम भेजते रहें

सोशल मीडिया वाले दौर में भाई-बहन एक दूसरे को मीम या रील शेयर कर रिश्ते में मजा बरकरार रख सकते हैं। बात भले आगे न बढ़े, लेकिन सामने वाले को महसूस होता है कि आप उसे याद करते हैं।

वीडियो कॉल करेंImage Credit : Canva04 / 07

वीडियो कॉल करें

महीने में एक बार वीडियो कॉल के लिए थोड़ा समय निकालें। जरूरी नहीं कि कोई खास बात हो। बस एक-दूसरे को देखकर कुछ देर बात करना भी काफी है।

पुरानी फोटो भेजेंImage Credit : Canva05 / 07

पुरानी फोटो भेजें

गैलरी में कोई पुरानी फोटो मिले तो भाई या बहन को भेज दें और लिखें, याद है? फिर पुराने किस्से और मजेदार बातें अपने आप शुरू हो जाएंगी।

खास दिन याद रखेंImage Credit : Canva06 / 07

खास दिन याद रखें

जन्मदिन या त्योहार पर सिर्फ मैसेज भेजने के बजाय फोन कर लें। अगर मिलना नहीं हो सकता तो वीडियो कॉल पर कुछ समय साथ बिताएं।

मिलने का प्लान बनाएंImage Credit : Canva07 / 07

मिलने का प्लान बनाएं

हर बार जल्द मिलेंगे कहने के बजाय कोई तारीख तय कर लें। एक दिन साथ बैठकर बातें करना, घूमना या खाना खाना रिश्ते में फिर वही पुरानी चमक ला सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!