बिजनेस

IPO Update : Hy Tech का GMP बना रॉकेट, 84x पहुंचा सब्सक्रिप्शन; बाकी का क्या हाल?

शेयर बाजार में फिलहाल IPO की धूम मची है। मेनबोर्ड कैटेगरी में लगातार ज्यादातर IPO मजबूती के साथ लिस्ट हो रहे हैं। फिलहाल Hy Tech इंजीनियरिंग के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज है।

Image

आईपीओ मार्केट में जबरदस्त हलचल

IPO Market : शेयर बाजार में भले ही सुस्ती का माहौल है। लेकिन, IPO मार्केट में जबरदस्त हलचल मची है। फिलहाल, मेनबोर्ड कैटेगरी का Hy-Tech Engineers IPO चर्चा में है। कंपनी के इश्यू को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक यह इश्यू 84 गुना तक सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन की रफ्तार के साथ ही GMP भी रॉकेट बना हुआ है। ग्रे मार्केट में Hy-Tech Engineers का प्रीमियम करीब ₹44 चल रहा है। ₹53 के अपर प्राइस बैंड पर फिलहाल 83% के धांसू लिस्टिंग गेन के संकेत मिल रहे हैं।

दूसरे IPO कैसा प्रदर्शन कर रहे?

फिलहाल सब्सक्रिप्शन के लिए 5 IPO खुले हैं। इनमें से Hy-Tech, Symbiotec Pharmalab और Skyways Air का सब्सक्रिप्शन आज बंद हो रहा है। वहीं, Annu Projects का 28 और Lumino Industries का 31 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन चलेगा। सब्सक्रिप्शन के मोर्चे पर Hy-Tech 84x के साथ सबसे आगे है। इसके बाद Symbiotec Pharmalab करीब 11 गुना सब्सक्राइब हुआ है। Skyways Air को भी करीब 11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, Annu Projects दो दिन में करीब 0.52 गुना और Lumino Industries पहले ही दिन 0.50 गुना भर गया है।

IPOकुल सब्सक्रिप्शनक्यूआईबीएनआईआईरिटेल
Hy-Tech Engineers84.12x1.01x172.15x93.87x
Symbiotec Pharmalab10.05x0.66x28.74x7.41x
Skyways Air9.57x0.52x18.93x10.71x
Annu Projects0.51x0.58x0.40x0.59x
Lumino Industries0.37x0.00x0.48x0.55x

GMP के मोर्चे पर किस का कैसा हाल?

ग्रे मार्केट में भी इन IPO को लेकर तस्वीर अलग-अलग है। सबसे मजबूत बढ़त Hy-Tech Engineers में दिख रही है, जिसका GMP ₹44 तक पहुंच गया है। ₹53 के इश्यू प्राइस के मुकाबले यह करीब 83% के प्रीमियम का संकेत देता है। इसके बाद Symbiotec Pharmalab का GMP ₹285 और Skyways Air का ₹42 है। वहीं Lumino Industries का GMP ₹50 होने के बावजूद सब्सक्रिप्शन बेहद कमजोर है। Annu Projects का GMP सिर्फ ₹4 है।

IPOGMPइश्यू प्राइसGMP प्रीमियम
Hy-Tech Engineers₹44₹5383.02%
Lumino Industries₹50₹8260.98%
Skyways Air₹42₹13830.43%
Symbiotec Pharmalab₹285₹98828.85%
Annu Projects₹4₹994.04%

Tempsens Instruments IPO की लिस्टिंग पर नजर

कल 28 अगस्त 2026 को Tempsens Instruments IPO की शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी। ₹285-300 के प्राइस बैंड वाले इस ₹650 करोड़ के मेनबोर्ड इश्यू को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 184.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। QIB कैटेगरी 302.88 गुना, NII 314.44 गुना और रिटेल 60.69 गुना सब्सक्राइब हुई। अब सबकी नजर लिस्टिंग पर है, क्योंकि ताजा ग्रे मार्केट ट्रेंड में GMP करीब ₹300 बताया जा रहा है, जो ₹300 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 100 फीसदी प्रीमियम का संकेत देता है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article