वेब सीरीज

'मुझे माफ कीजिए', The Traitors 2 में बाहर हुईं Rhea Chakraborty, गेम खत्म होने पर छलका दर्द

The Traitors 2: करण जौहर के गेम शो द ट्रेटर्स 2 से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है। रिया चक्रवर्ती शो से बाहर हो गई हैं। रिया के जाते जाते दिल छू लेने वाली बातें हैं।

Image

rhea chakraborty (photo credit- instagram)

The Traitors 2: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 (The Traitors 2) चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक-एक करके कंटेस्टेंट्स बाहर हो रहे हैं और इस वजह से गेम और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। अब शो से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का भी पत्ता कट गया है। रिया शो के आठवें एपिसोड में बाहर हो गईं। रिया शो में इनोसेंट थीं लेकिन सर्कल ऑफ शक में उसे ट्रेटर के रूप में देखा गया। इस मौके पर वह बाकी कंटेस्टेंट्स के फैसले को बदलने में असफल हुईं, जिसके बाद उन्हें अपना सच बताते हुए गेम से बाहर होना पड़ा। इस मौके पर रिया ने दिल छू लेने वाली बात कही। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद अपना कैसे ध्यान रख रही हैं Karishma Tanna? बेबी के फीड के लिए किए खास इंतजाम

    रिया चक्रवर्ती हुईं शो से बाहर

    रिया चक्रवर्ती को तमाम कंटेस्टेंट्स की तरफ ट्रेटर कहा गया और इस बात पर रिया ने अपनी स्पीच में हैरानी भी जताई। शो से जाते जाते रिया ने कहा कोई उन्हें कोई ट्रेटर कैसे समझ सकता है। रिया ने सभी को अलविदा कहते हुए कहा, 'आप सभी के साथ मेरा सफर बेहद शानदार रहा। आप लोग घर से दूर मेरे परिवार की तरह बन गए थे। अगर ‘सर्कल ऑफ शक’ के दौरान मैंने क्रिस्टल डिसूजा, साहिल सलाथिया या मल्लिका शेरावत पर उंगली उठाई हो, तो मुझे उसके लिए माफ कीजिएगा। यह सिर्फ एक गेम था और मुझे उम्मीद है कि शो के बाहर भी हमारी दोस्ती कायम रहेगी।’ रिया की बातों ने वहां मौजूद हर किसी को इमोशनल कर दिया। रिया के जाने का असर सबसे ज्यादा श्वेता तिवारी और क्रिस्टल डिसूजा पर देखने के लिए मिला। दोनों की आंखें नम हुईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CM Fadnavis के सामने Samay Raina ने किया India’s Got Latent विवाद का जिक्र, बोले- 'मेरा रिश्ता पुराना है'

      रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया इनोसेंट

      इस मौके पर करण जौहर ने रिया चक्रवर्ती को अपनी असली पहचान बताने के लिए कहा। तब रिया ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है मानो इतिहास खुद को दोहरा रहा है, लेकिन मैं यही कहूंगी कि मैं आज भी इनोसेंट ही हूं। हमेशा से इनोसेंट थी और आगे भी रहूंगी। आपकी हिम्मत कैसे हुई मुझ पर शक करने की?’

      शो में बयां किया था दर्द

      बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी और उस घटना ने एक्ट्रेस की जिंदगी बदल दी। रिया का नाम सुशांत की मौत के मामले में काफी उछला। हालांकि, सीबीआई ने इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया पर लगे तमाम आरोपों को हटा दिया है। इस बात का खुलासा रिया ने इस शो में किया था। तब रिया ने इस केस की वजह से जिंदगी में आए बदलावों का जिक्र किया और बताया कि इस घटना की वजह से उनके परिवार को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article