नीतू मैम आज एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में न सिर्फ अपना नाम बनाया बल्कि हजारों छात्रों की जिंदगी को भी बेहतर बनाया है। लेकिन आज हम जानेंगे कि नीतू मैम खुद कितनी पढ़ी लिखी हैं। (Photo Credit: Instagram/neetusinghkd)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीतू मैम मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका पालन पोषण बिहार में हुआ है। उन्होंने कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था लेकिन उनकी मां ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। (Photo Credit: Instagram/neetusinghkd)
नीतू मैम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक साधारण सरकारी स्कूल से की। बचपन से ही उनमें पढ़ाई को लेकर गहरी रुचि थी। कठिनाइयों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। (Photo Credit: Instagram/neetusinghkd)
नीतू मैम ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस के लिए कोर्ट जाना शुरू किया लेकिन पर्याप्त कमाई न होने की वजह से उन्होंने ट्यूशन लेना शुरू कर दिया। (Photo Credit: Instagram/neetusinghkd)
नीतू मैम ने कुछ समय बाद अपने कोचिंग संस्थान केडी कैंपस की शुरुआत की। महज 3 से 4 सालों में ही उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। केडी कैंपस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों की पहली पसंद बन गया। (Photo Credit: Instagram/neetusinghkd)
लॉकडाउन के दौरान जब कोचिंग सेंटर बंद हुआ तो उन्होंने केडी लाइव की शुरुआत की। आज उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं। इसके जरिए वह हर महीने लाखों रुपये कमाती हैं। (Photo Credit: Instagram/neetusinghkd)
नीतू मैम का पढ़ाने का तरीका बहुत ही आसान और समझने योग्य होता है। वह हर बच्चे की जरूरत को समझती हैं और उसके अनुसार मदद करती हैं। (Photo Credit: Instagram/neetusinghkd)