UPSC में समीक्षा झा ने फिर गाड़ा झंडा, 362वीं रैंक के बाद मेंस में पाया पहला नंबर

'किस्मत मिलती नहीं, खुद लिखनी होती है' Jha Samixa Satyendra ने इस लाइन को यथार्थ साबित किया। उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफलता हासिल की थी। उस दौरान उन्हें 362 रैंक मिली थी, लेकिन इस रैंक से उनका IAS बनने का सपना पूरा नहीं हो रहा था, इसलिए उन्होंने इस रैंक को अपनी किस्मत नहीं माना बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा किया। 11 नवंबर को जारी यूपीएससी सीएसई मेंस रिजल्ट 2025 में उनका नाम मेरिट लिस्ट में टॉप पर है। पढ़ें Jha Samixa Satyendra ने कैसे की तैयारी, क्या थी उनकी स्ट्रेटजी

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Nov 12 2025, 18:16 IST
UPSC में समीक्षा झा ने फिर गाड़ा झंडा, 362वीं रैंक के बाद मेंस में पाया पहला नंबरImage Credit : Canva01 / 07

UPSC में समीक्षा झा ने फिर गाड़ा झंडा, 362वीं रैंक के बाद मेंस में पाया पहला नंबर

सपने को पूरा करने के लिए खुद को जिद्द दिखाना पड़ता है। इस जिद्द में सब कुछ जायज है: 8 से 10 घंटे पढ़ना, कड़ा टाइमटेबल फॉलो करना, सिलेबस को समझना, रिवाइज करना, मॉक टेस्ट देना, लिखने की स्किल्स पर काम करना, मनोरंजन का त्याग करना, सोशल न होना इत्यादि। ये निर्भर करता है कि आप कितना फोकस से किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यही कारण है कोई पहली कोशिश में IAS बन जाता है, तो कई बार एक से ज्यादा अटेम्प देने पड़ते हैं। Jha Samixa Satyendra ने भी एक से ज्यादा अटेम्प्ट दिए लेकिन अपनी रैंक बढ़ाने के लिए।

UPSC Success StoryImage Credit : Canva02 / 07

UPSC Success Story

ये Success Story पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी क्लियर करना, लगातार मेहनत करके कई अटेम्प्ट में मंजिल पाना, फाइनेंशियल मुश्किलों का सामना करना, घर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच लक्ष्य को प्राथमिकता देने से भी ऊपर है। UPSC Success Story में अक्सर उनके बारे में पढ़ा होगा, जो इस परीक्षा को पास करते हैं, लेकिन अपनी रैंक को बेस्ट करने की कहानी कम ही सुनी होगी।

Jha Samixa Satyendra Success StoryImage Credit : Canva03 / 07

Jha Samixa Satyendra Success Story

ये सक्सेस स्टोरी Jha Samixa Satyendra की है, जिन्होंने 2023 में यूपीएससी सीएसई में 362 रैंक हासिल की, हालांकि IAS बनने का सपना पूरा नहीं हुआ। लेकिन लक्ष्य को पाने की जिद्द ने उन्हें उनकी मंजिल तक बहुत हद तक पहुंचाया। बहुत हद तक इसलिए क्योंकि अभी यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट नहीं आया है।

यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्टImage Credit : Canva04 / 07

यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट

यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट आने से पहले इंटरव्यू शेड्यूल होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए 979 पदों को भरा जाना है। चूंकि 2736 अभ्यर्थी यूपीएससी मेंस परीक्षा में पास हुए हैं, ऐसे में 1757 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लग सकती है।

Jha Samixa Satyendra का सपनाImage Credit : Canva05 / 07

Jha Samixa Satyendra का सपना

वे आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, और इस बार आईएएस के 180 पद निर्धारित हैं। जबकि आईएफएस के 55, आईपीएस के 150, आईए एंड एएस के 28 और आईसीएएस के 15 पदों पर भर्ती होगी।

कहां से हैं समीक्षाImage Credit : Canva06 / 07

कहां से हैं समीक्षा

वे अहमदाबाद, गुजरात की पली बढ़ी हैं। Jha Samixa Satyendra ने जो इस बार परीक्षा दी है, उसका रोल नंबर 0100287 है। हालांकि इस बार का आप्शनल सक्जेक्ट अभी तक का क्लियर नहीं है, लेकिन 2023 में इन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन लिया था।

कहां से किया ग्रेजुएशनImage Credit : Canva07 / 07

कहां से किया ग्रेजुएशन

Jha Samixa Satyendra ने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वे पढ़ाई में हमेशा सीरियस रही हैं, वे एकेडमिक लेवल पर भी पढ़ाई में अच्छे नंबर लाती थीं, 12वीं पूरा करने के बाद उन्होंने विश्वकर्मा गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से केमिकल इंजीनियरिंग की और फिर यूपीएससी की तरफ रुझान होने से उन्होंने पूरे मन से इस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने पढ़ाई में सबसे ज्यादा अभ्यास मौक टेस्ट सीरीज का किया। उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि 'शुरू में 5-6 टेस्ट सीरीज में उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन उन्हें ये भी पता चला कि वे कहां स्टैंड करती हैं' इसी बात ने उन्हें खुद की स्ट्रेटजी को सुधारने पर काम किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!