अनुष्का शर्मा का ये वाला नीला और सफेद सूट सेट लुक बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हांलाकि इस तरह के सूट वे पहले पहन चुकी हैं। लेकिन इस सूट में वे सबसे ज्यादा सुंदर लगीं।
अनुष्का बेहद सादगी पसंद हैं, और ये बात उनके लुक से साफ होती है। प्रिंटेड स्टाइल के सूट में वे एफर्टलेसली सुंदर लगीं।
इस चिपचिपी गर्मी वाले मौसम में तो इस तरह के मैचिंग सूट सलवार सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं।
फूल और बूटी प्रिंट वाले सूट के साथ अनुष्का ने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया था। ओ ऑर्ड सेट स्टाइल के सूट इन दिनों ट्रेंडी भी हैं।
सिंपल से सूट के साथ अनुष्का ने नो मेकअप लुक फ्लॉन्ट किया था। खुले बाल, नो ज्वेलरी वाले लुक में विराट कोहली की पत्नी का लुक आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं।
अनुष्का के दुपट्टे का डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर और सिंपल था। इस तरह की फूल प्रिंट वाली चुन्नी किसी भी सूट के साथ पहनी जा सकती है।
ए लाइन कुर्ता, प्लाजो पैंट्स और दुपट्टा वाला ये को ऑर्डे सेट सूट डेली वियर के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा हो सकता है।