Top 7 TV Gossips 23 July 2026: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। आज भी टीवी के कई बड़े सितारे लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना से लेकर पराग त्याकी तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी के पेट सिंबा का निधन हो गया है। 'सैराब' सीरियल में एक्टर कृष्णा कौल ने रोहित चंदेल को रिप्लेस किया है। इससे इतर 'लॉकअप 2' में विकास गुप्ता कदम रखने के लिए तैयार हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन खबरों पर-
'लॉकअप 2' में विकास गुप्ता और लैली मिर्जा की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। जहां शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की दुश्मनी पुरानी है। वहीं लैली मिर्जा और पामेला सेरीना के बीच भी 'देसी ब्लिंग' में अनबन हो चुकी है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की एंट्री गेम में क्या बदलाव लाएगी।
पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला के प्यारे पेट सिंबा का निधन हो गया है। पराग त्यागी ने सिंबा और शेफाली जरीवाला का वीडियो साझा कर लिखा, "अब मम्मा अकेले नहीं हैं। सिंबा अपनी मम्मा के साथ खुश है। मैं तुम लोगों से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मेरी लाइफलाइन्स।"
सान्वी तलवार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि करण कुंद्रा ने डायरेक्टर के बोलने से पहले अपने आप ही उन्हें किस किया था, जिससे वह बुरी तरह भड़क गई थीं और उन्होंने एक्ट्रेस को तमाचा मार दिया था। एक्ट्रेस ने दावा किया कि करण ने उनसे एक बार भी ऐसा करने से पहले नहीं पूछा।
'सैराब' के लिए अभी तक कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन आज अपडेट मिली की शो में कृष्णा कौल की एंट्री होने वाली है, जो ईशान के तौर पर नजर आएंगे। वहीं शो से जुड़ा उनका लुक तेजी से वायरल हो रहा है। 'सैराब' सीरियल से जुड़े लुक में कृष्णा कौल, मदिराक्षी मुंडले का हाथ थामे नजर आए। हालांकि ये उनका शो से जुड़ा लुक है या नहीं, इससे पर्दा उठना बाकी है।
करण वीर मेहरा ने हाल ही में ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। एक्टर ने छात्रों को लेकर लिखा, "उन्हें 'देश के बच्चे' नहीं बुलाते हैं। बाप हैं ये सब। सलाम है। "
करिश्मा तन्ना ने छात्रों के हक में आवाज उठाई है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "बीते कुछ दिन बहुत परेशान करने वाले थे। जंतर-मंतर पर खड़े हर छात्र के पीछे एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और सालों की मेहनत व त्याग है। वे सच्चाई, पारदर्शिता और एक भविष्य की मांग कर रहे हैं, जिसपर भरोसा किया जा सके। जब हमारे देश के युवा किसी चीज की मांग करते हैं जो शिक्षा जितना मौलिक है तो हमें रुककर सुनना चाहिए। मैं हर उस छात्र के साथ हूं जो शांतिपूर्वक बेहतर व्यवस्था और बेहतर कल की मांग कर रहा है।"
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में आदेश चौधरी की एंट्री होने वाली है। हालांकि इस मामले पर अभी तक एक्टर की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।