NEET SS: सुपर-स्पेशियलिटी चुनने से पहले डॉक्टरों को ये 7 बातें जरूर पता होनी चाहिए

NEET SS परीक्षा पास करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स का चुनाव करना भी है। DM, MCh और DrNB जैसे कोर्स डॉक्टरों के करियर की दिशा तय करते हैं, इसलिए जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य पर असर डाल सकता है। अगर आप NEET SS 2026 के जरिए सुपर-स्पेशियलिटी में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो कोर्स चुनने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को जरूर समझ लें। इससे आप अपने करियर, रुचि और भविष्य की संभावनाओं के हिसाब से बेहतर फैसला ले सकेंगे।

Authored by: Neelaksh SinghUpdated Jul 23 2026, 14:49 IST
NEET SS: सुपर-स्पेशियलिटी चुनने से पहले डॉक्टरों को ये 7 बातें जरूर पता होनी चाहिए01 / 08

NEET SS: सुपर-स्पेशियलिटी चुनने से पहले डॉक्टरों को ये 7 बातें जरूर पता होनी चाहिए

NEET SS परीक्षा पास करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स का चुनाव करना भी है। DM, MCh और DrNB जैसे कोर्स डॉक्टरों के करियर की दिशा तय करते हैं, इसलिए जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य पर असर डाल सकता है। अगर आप NEET SS 2026 के जरिए सुपर-स्पेशियलिटी में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो कोर्स चुनने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को जरूर समझ लें। इससे आप अपने करियर, रुचि और भविष्य की संभावनाओं के हिसाब से बेहतर फैसला ले सकेंगे। (Image - chatgpt)

NEET SS क्या है?Image Credit : Canva02 / 08

NEET SS क्या है?

NEET SS (National Eligibility cum Entrance Test – Super Specialty) उन डॉक्टरों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो DM, MCh और DrNB जैसे सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं।

पहले योग्यता जरूर जांचेंImage Credit : Canva03 / 08

पहले योग्यता जरूर जांचें

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NEET SS 2026 की पात्रता (Eligibility Criteria) अच्छी तरह देख लेनी चाहिए। इसमें जरूरी पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री और अन्य शर्तें शामिल होती हैं।

फीडर स्पेशलिटी का रखें ध्यानImage Credit : Canva04 / 08

फीडर स्पेशलिटी का रखें ध्यान

हर सुपर स्पेशलिटी कोर्स के लिए अलग-अलग फीडर स्पेशलिटी तय होती है। इसलिए यह जरूर जांच लें कि आपकी MD, MS या DNB डिग्री उस कोर्स के लिए मान्य है या नहीं।

अपनी रुचि के अनुसार चुनें स्पेशलिटीImage Credit : Canva05 / 08

अपनी रुचि के अनुसार चुनें स्पेशलिटी

DM और MCh के तहत कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में विशेषज्ञ बनने का मौका मिलता है। वही स्पेशलिटी चुनें जो आपके करियर लक्ष्य और रुचि से मेल खाती हो।

सीट और कॉलेज की जानकारी पहले देखेंImage Credit : Canva06 / 08

सीट और कॉलेज की जानकारी पहले देखें

सुपर स्पेशलिटी सीटें सीमित होती हैं, इसलिए प्रतियोगिता काफी कठिन रहती है। आवेदन से पहले सीटों की संख्या, पिछले वर्षों की क्लोजिंग रैंक और संस्थान की प्रतिष्ठा की जानकारी जरूर लें।

काउंसलिंग प्रक्रिया पर रखें नजरImage Credit : Canva07 / 08

काउंसलिंग प्रक्रिया पर रखें नजर

परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। इसलिए रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी तारीखों पर लगातार नजर बनाए रखें।

सिर्फ नाम नहीं, ट्रेनिंग की गुणवत्ता भी देखेंImage Credit : Canva08 / 08

सिर्फ नाम नहीं, ट्रेनिंग की गुणवत्ता भी देखें

सुपर स्पेशलिटी चुनते समय केवल किसी बड़े संस्थान या लोकप्रिय कोर्स के नाम पर फैसला न लें। ट्रेनिंग की गुणवत्ता, क्लिनिकल एक्सपोजर, रिसर्च के अवसर, काम का अनुभव और भविष्य में करियर की संभावनाओं को ध्यान में रखकर ही फैसला करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!