अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों के साथ ऑस्ट्रिया में क्वालिटी फैमिली टाइम बिता रहे हैं। पहाड़ों, झीलों और खूबसूरत यूरोपीय शहरों के बीच उनकी वेकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।
भारत से ऑस्ट्रिया के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से वियना (Vienna) तक कनेक्टिंग फ्लाइट्स आसानी से मिल जाती हैं। आमतौर पर दुबई, दोहा, इस्तांबुल या फ्रैंकफर्ट के जरिए 11 से 15 घंटे में यात्रा पूरी हो जाती है।
अगर 6 से 7 दिन की यात्रा प्लान करें, तो एक व्यक्ति का कुल खर्च लगभग ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख तक हो सकता है। इसमें फ्लाइट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, भोजन और दर्शनीय स्थलों की एंट्री शामिल हो सकती है। लग्जरी ट्रिप का बजट इससे अधिक हो सकता है।
वियना का शॉनब्रुन पैलेस, साल्ज़बर्ग का पुराना शहर, हॉलस्टाट की झील, इंसब्रुक की बर्फीली वादियां और ज़ेल एम सी जैसे डेस्टिनेशन सबसे लोकप्रिय हैं। यहां प्रकृति, इतिहास और यूरोपियन आर्किटेक्चर का शानदार मेल देखने को मिलता है।
ऑस्ट्रिया घूमने के लिए मई से सितंबर का समय सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं, अगर आपको बर्फबारी, स्कीइंग और क्रिसमस मार्केट पसंद हैं, तो दिसंबर से फरवरी भी शानदार विकल्प है।
हां, भारतीय नागरिकों को ऑस्ट्रिया जाने के लिए शेंगेन वीजा की जरूरत होती है। एक ही शेंगेन वीजा से आप ऑस्ट्रिया के साथ कई अन्य यूरोपीय देशों की यात्रा भी कर सकते हैं।
ऑस्ट्रिया फैमिली वेकेशन के लिए बेहतरीन माना जाता है। यहां हर उम्र के यात्रियों के लिए कुछ न कुछ खास है।