भारत में बुनियादी ढांचे के तेज़ विकास की दिशा में एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली–मुंबई, यमुना, आगरा–लखनऊ, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने सड़क परिवहन की तस्वीर बदल दी है।
4 से लेकर 6 और 8 लेन तक के ये एक्सप्रेस वे भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे कौन सा है जिसमें 14 लेन हैं?
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे कौन सा है जिसमें 14 लेन हैं? 14 लेन वाला यह भारत का इकलौता एक्सप्रेस वे है।
बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे है। यह एक्सप्रेसवे डासना और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है।
इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली में सराय काले खां से होती है। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 96 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे पर 23 छोटे-बड़े पुल, 10 फ्लाईओवर, 3 रेलवे ब्रिज और 35 अंडरपास हैं।
बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर केवल 27 किलोमीटर का रास्ता ही 14 लेन का है। बाकी हिस्सा केवल 6 लेन का ही है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पहला सेक्शन मई 2018 में आम लोगों के लिए खोला गया था। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च हुआ।