अनोखा परिवार जिसमें 3 IAS, 1 IPS और 5 RAS, बेटी फराह ने भी UPSC पास कर रचा इतिहास

Ias Farah Hussain Success Story: आईएएस फराह हुसैन ने अपनी लगन, मेहनत और परिवार के सहयोग से बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास कर इतिहास रचा है। 26 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने वाली फराह राजस्थान की दूसरी मुस्लिम आईएएस अफसर हैं। फराह के परिवार में 3 अन्य IAS , एक आईपीएस और 5 आरएएस अधिकारी हैं। फराह के पिता अशफाक हुसैन जिला कलेक्टर थे।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated May 3 2025, 11:13 IST
आईएएस फराह हुसैन Image Credit : Instagram01 / 05

आईएएस फराह हुसैन

आईएएस फराह हुसैन ने अपनी लगन, मेहनत और परिवार के सहयोग से बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास कर इतिहास रचा है। फराह ने 26 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा क्रैक की।

राजस्थान की दूसरी मुस्लिम महिला आईएएसImage Credit : Instagram02 / 05

राजस्थान की दूसरी मुस्लिम महिला आईएएस

राजस्थान के एक छोटे से गांव नवां की रहने वाली फराह हुसैन ने राजस्थान की दूसरी मुस्लिम आईएएस अधिकारी बनकर मिसाल कायम की।

परिवार में कई अधिकारी Image Credit : Instagram03 / 05

परिवार में कई अधिकारी

फराह के परिवार में 3 अन्य IAS , एक आईपीएस और 5 आरएएस अधिकारी हैं। फराह के पिता अशफाक हुसैन जिला कलेक्टर थे। फराह हुसैन के चाचा पुलिस में थे और दूसरे चाचा राज्य सरकार में संयुक्त सचिव थे। उनके दो चचेरे भाई राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में कार्यरत हैं।

बिना कोचिंग पहली बार में आईएएसImage Credit : Instagram04 / 05

बिना कोचिंग पहली बार में आईएएस

फराह ने साल 2016 में यूपीएससी की परीक्षा दी और बिना किसी कोचिंग के पहली बार में ही ये परीक्षा पासकर करके 237वीं रैंक हासिल की। उनके पति कमर उल ज़मान चौधरी भी जोधपुर में आईएएस अधिकारी हैं।

​पहले बनीं वकील Image Credit : Instagram05 / 05

​पहले बनीं वकील

फराह ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल कर ली। इसके बाद वह एक क्रिमिनल वकील बनीं लेकिन फिर भी उनका मन तो प्रशासनिक सेवा में ही लगता था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!