IIT में बेहतरीन पैकेज के लिए क्या करना चाहिए? जानें कौन से हैं टॉप 5 इंजीनियरिंग ब्रांच

Top 5 Engineering Branches: 12वीं बोर्ड परीक्षा और JEE जैसे बड़े एंट्रेंस एग्जाम खत्म होने के बाद अब लाखों छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कौन-सी इंजीनियरिंग ब्रांच चुनें, जिससे बेहतर करियर और हाई सैलरी पैकेज मिल सके।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated May 11 2026, 14:40 IST
IIT में बेहतरीन पैकेज के लिए क्या करना चाहिए? जानें कौन से हैं टॉप 5 इंजीनियरिंग ब्रांचImage Credit : Canva01 / 07

IIT में बेहतरीन पैकेज के लिए क्या करना चाहिए? जानें कौन से हैं टॉप 5 इंजीनियरिंग ब्रांच

आज के समय में सिर्फ BTech की डिग्री लेना काफी नहीं है, बल्कि ऐसी ब्रांच चुनना जरूरी हो गया है जिसकी इंडस्ट्री में मजबूत डिमांड हो और भविष्य में बेहतर करियर ग्रोथ मिल सके। खासतौर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन पाने वाले छात्र हाई पैकेज और ग्लोबल अवसरों को ध्यान में रखकर ब्रांच चुनते हैं।

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) बनी पहली पसंदImage Credit : Canva02 / 07

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) बनी पहली पसंद

आज के डिजिटल दौर में Computer Science Engineering सबसे ज्यादा डिमांड वाली ब्रांच मानी जा रही है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और वेब टेक्नोलॉजी जैसी स्किल्स सीखने वाले छात्रों को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों से शानदार पैकेज मिल रहे हैं। IITs और टॉप NITs में CSE के छात्रों को कई बार करोड़ों रुपये तक के इंटरनेशनल ऑफर भी मिल चुके हैं।

AI और Data Science का बढ़ रहा क्रेजImage Credit : Canva03 / 07

AI और Data Science का बढ़ रहा क्रेज

Artificial Intelligence और Data Science आने वाले समय की सबसे तेजी से बढ़ती फील्ड मानी जा रही हैं। कंपनियां ऐसे इंजीनियर चाहती हैं जो मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी पर काम कर सकें। यही वजह है कि इस ब्रांच के छात्रों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और सैलरी पैकेज भी काफी आकर्षक मिल रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE) की बढ़ी वैल्यूImage Credit : Canva04 / 07

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE) की बढ़ी वैल्यू

5G नेटवर्क, सेमीकंडक्टर और चिप मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विस्तार के बाद Electronics and Communication Engineering फिर से टॉप ब्रांच में शामिल हो गई है। इस फील्ड में टेलीकॉम, एम्बेडेड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शानदार करियर अवसर मौजूद हैं।

सिविल और मैकेनिकल अब भी मजबूत विकल्पImage Credit : Canva05 / 07

सिविल और मैकेनिकल अब भी मजबूत विकल्प

Mechanical Engineering और Civil Engineering को आज भी एवरग्रीन ब्रांच माना जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इनकी लगातार जरूरत बनी हुई है। सरकारी नौकरियों से लेकर प्राइवेट सेक्टर तक इन ब्रांच के छात्रों के लिए कई अवसर मौजूद हैं।

ब्रांच चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?Image Credit : Canva06 / 07

ब्रांच चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सिर्फ पैकेज देखकर ब्रांच न चुनेंअपनी रुचि और स्किल को प्राथमिकता देंकॉलेज की प्लेसमेंट रिपोर्ट जरूर देखेंभविष्य की टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री ट्रेंड को समझेंइंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंसही फैसला बदल सकता है करियर​

केवल ब्रांच से तय नहीं होगा करियरImage Credit : Canva07 / 07

केवल ब्रांच से तय नहीं होगा करियर

इंजीनियरिंग में सफलता सिर्फ कॉलेज या ब्रांच से तय नहीं होती, बल्कि आपकी मेहनत, स्किल और लगातार सीखने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी है। अगर आप सही ब्रांच चुनते हैं और समय के साथ खुद को अपडेट रखते हैं, तो IIT और अन्य टॉप कॉलेजों से निकलकर शानदार पैकेज हासिल करना मुश्किल नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!