अगर आप भी कस्टम विभाग में अधिकारी बनना चाहते हैं तो इसलिए कुछ अनिवार्य योग्यताएं और चयन प्रॉसेस को पूरा करना होता है। इसकी पूरी जानकारी आप यहां से हासिल करके इस दिशा में एक कदम बढ़ा सकते हैं।
कस्टम अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट पास करने के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
ग्रुप ए कस्टम्स ऑफिसर बनने के लिए आपको यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होगी। भारतीय राजस्व सेवा (IRS) को जो अपनी पसंदीदा सेवा के रूप में चुनता है उसे कस्टम विभाग में भी पोस्टिंग मिल सकती है।
UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में सफलता प्राप्त करने के बाद आप कस्टम डिपार्टमेंट में आईआरएस को प्राथमिकता देकर कस्टम अधिकारी बन सकते हैं।
यूपीएससी की ओर से यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसमें तीन चरण होते हैं। पहले चरण में प्रीलिम एग्जाम का आयोजन किया जाता है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मेंस एग्जाम में भाग लेंगे और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंत में इंटरव्यू प्रॉसेस में शामिल होना होगा।
यूपीएससी सिविल सर्विस के माध्यम से IRS कस्टम अधिकारी बनने पर शुरुआती सैलरी 37,400 रुपये से 67,000 रुपये होती है। वहीं, एपेक्स स्केल 80000 रुपए होता है। कस्टम अधिकारियों को कई तरप के सरकारी भत्तों का लाभ मिलता है।