IFS आरुषि मिश्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ है। IFS आरुषि ने दो बार यूपीएससी परीक्षा क्रैक की है। पहले वो IRS के लिए चुनी गईं। फिर साल 2019 में उनका चयन इंडियन फॉरेस्ट सर्विस यानी IFS के लिए हुआ।
शुरू से पढ़ाई में अव्वल आरुषि मिश्रा ने स्कूल से लेकर यूपीएससी एग्जाम तक टॉपर रह चुकी हैं। उन्हें ICSE बोर्ड से 10 में 95.14 प्रतिशत नंबर प्राप्त हुआ था।
प्रयागराज में जन्मी IFS आरुषि मिश्रा के भाई भी IAS बन गए हैं। सोशल मीडिया पर IFS आरुषि ने अपने भाई अर्नव मिश्रा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।
आरुषि मिश्रा के भाई IAS अर्नव मिश्रा पहले यूपी पीसीएस टॉपर रह चुके हैं। UP PCS में उनका रैंक 16 था। इसके बाद वो एसडीएम के पद पर तैनात रह चुके हैं। बाद में उन्होंने UPSC क्रैक की।
IAS अर्नव मिश्रा के जीजा भी एक आईएएस अधिकारी है। IFS आरुषि मिश्रा ने आईएएस चर्चित गौड़ से शादी की है। बता दें कि IFS आरुषि और उनके पति एक ही बैच के अधिकारी हैं।