₹5,000 की SIP से करोड़पति क्यों नहीं बनते लोग?

म्यूचुअल फंड में SIP की शुरुआत ज्यादातर लोग इसलिए करते हैं ताकि बिना रोज बाजार देखने और फैसले लेने के, धीरे-धीरे पैसा बनाया जा सके। 5,000 रुपये महीने की SIP शुरुआत में आसान लगती है और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालती। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह निवेश की पहली सीढ़ी बन जाती है। लेकिन समय के साथ कई निवेशकों को लगने लगता है कि इतनी SIP से खास फायदा नहीं हो रहा।

Authored by: रिचा त्रिपाठीUpdated Jan 12 2026, 08:20 IST
शुरुआती सालों में SIP कमजोर क्यों दिखती हैImage Credit : Canva01 / 07

शुरुआती सालों में SIP कमजोर क्यों दिखती है

SIP के पहले कुछ सालों में रिटर्न अक्सर निराश करता है। हर महीने पैसा कटता रहता है, लेकिन पोर्टफोलियो में ज्यादा बढ़त नजर नहीं आती। इसका कारण बाजार नहीं बल्कि गणित है। 5,000 रुपये महीने की SIP साल भर में 60,000 रुपये होती है। भले ही फंड 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न दे, फिर भी शुरुआती वर्षों में मुनाफा सीमित रहता है क्योंकि निवेश की रकम ही छोटी होती है।

​कंपाउंडिंग से जल्दी चमत्कार की उम्मीद​Image Credit : Canva02 / 07

​कंपाउंडिंग से जल्दी चमत्कार की उम्मीद​

अधिकांश निवेशक कंपाउंडिंग शब्द सुनते तो हैं, लेकिन उससे बहुत जल्दी बड़ा रिजल्ट चाहते हैं। सच्चाई यह है कि शुरुआती दौर में पोर्टफोलियो की ग्रोथ में रिटर्न से ज्यादा योगदान आपकी जमा राशि का होता है। जब तक निवेश की कुल रकम बड़ी नहीं होती, तब तक कंपाउंडिंग का असली असर दिखाई नहीं देता। यही वजह है कि कई लोग कुछ साल बाद निराश हो जाते हैं।

​SIP टूटने की असली वजह क्या है​Image Credit : Canva03 / 07

​SIP टूटने की असली वजह क्या है​

अक्सर SIP बाजार गिरने की वजह से बंद नहीं होती, बल्कि इसलिए रुकती है क्योंकि निवेशक को उसमें उत्साह नहीं दिखता। जब हर महीने पैसा कटे और बदले में बड़ा फायदा नजर न आए, तो SIP स्किप होने लगती है। धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है और आखिरकार SIP बंद हो जाती है। यह डर की नहीं, बल्कि धैर्य की कमी की समस्या है।

​स्टैटिक SIP की सबसे बड़ी कमजोरी​Image Credit : Canva04 / 07

​स्टैटिक SIP की सबसे बड़ी कमजोरी​

5,000 रुपये से SIP शुरू करना गलत नहीं है, लेकिन सालों तक उसी रकम पर टिके रहना बड़ी गलती हो सकती है। समय के साथ सैलरी बढ़ती है, खर्च बढ़ते हैं, लेकिन SIP वही की वही रहती है। इसका मतलब है कि आपकी निवेश क्षमता बढ़ रही है, लेकिन निवेश नहीं। कमजोर नतीजों की सबसे बड़ी वजह कम रिटर्न नहीं, बल्कि कम निवेश होता है।

​स्टेप-अप SIP का गणित समझिए​Image Credit : Canva05 / 07

​स्टेप-अप SIP का गणित समझिए​

अगर दो लोग 20 साल तक निवेश करें और दोनों को 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिले, तो फर्क SIP बढ़ाने से आता है। पहला व्यक्ति 5,000 रुपये की SIP बिना बढ़ाए करता है। दूसरा हर साल SIP में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करता है। पहले व्यक्ति का कुल निवेश करीब 12 लाख रुपये होता है और कॉर्पस लगभग 50 लाख बनता है। वहीं दूसरा व्यक्ति करीब 34 लाख रुपये निवेश करता है, लेकिन उसका फंड 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।

​छोटी शुरुआत सही है, छोटा बने रहना नहीं​Image Credit : Canva06 / 07

​छोटी शुरुआत सही है, छोटा बने रहना नहीं​

निवेश की शुरुआत छोटी होनी चाहिए, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर आपकी आमदनी बढ़ रही है और SIP नहीं बढ़ रही, तो आप अपने ही भविष्य से समझौता कर रहे हैं। बाद में निवेशक फंड बदलने लगते हैं या रिटर्न को दोष देने लगते हैं, जबकि असली गलती पर्याप्त निवेश न करना होती है।

​अमीर बनने का असली तरीका क्या है​Image Credit : Canva07 / 07

​अमीर बनने का असली तरीका क्या है​

5,000 रुपये की SIP आपको वित्तीय अनुशासन जरूर सिखाती है, लेकिन अमीर तभी बना सकती है जब वह समय के साथ बढ़े। हर साल 10 से 15 प्रतिशत की SIP बढ़ोतरी कंपाउंडिंग को सही मायने में काम करने का मौका देती है। 2026 और आगे के समय में सफल निवेश का मतलब सिर्फ निवेश करना नहीं, बल्कि बढ़ती कमाई के साथ निवेश बढ़ाना भी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!