Which State Fruit Bowl in India: भारत विविधताओं वाला देश है। यहां हर राज्य अपनी संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, फल, सब्जियां, फसलों को लेकर अपनी अलग पहचान बनाती हैं। भारत में एक ऐसा राज्य भी है जिसे 'फलों का कटोरा' कहा जाता है। भारत का कौन सा राज्य इस उपनाम से जाना जाता है?
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके मूल नाम के अलावा अन्य पहचान क्यों दी जाती है? राज्यों की भौगोलिक विशेषताओं या स्थानीय प्रोडक्ट्स को उनकी विशेषता से जोड़कर उन्हें विशेष नाम से पहचाना जाता है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलता है बल्कि किसी क्षेत्र में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान भी बनता है, जिसका असर आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ता है।
भारत में 28 राज्य हैं और हर राज्य की अपनी खूबसूरती, संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के मामले में अपनी अलग पहचान है। भारत में हिमाचल प्रदेश को फलों का कटोरा कहा जाता है।
हिमाचल प्रदेश को हम फलों का कटोरा क्यों कहते हैं? हिमाचल प्रदेश में फलों का उत्पादन बहुतायत में होता है, जिससे भारत के अलग-अलग राज्यों को फलों की सप्लाई होती है। यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश को हम भारत का फलों का कटोरा भी कहते हैं।
हिमाचल प्रदेश में मुख्य रूप से सेब, आड़ू, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, चेरी, खुबानी, कीवी, बेर आदि उगाए जाते हैं।