सिर्फ 5 रुपये में 60 किलोमीटर तय करेगी ये कार, 67 साल की उम्र में खुद से बनाई

Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक कारें लगातार काफी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। टाटा देश की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में सबसे आगे है। दूसरी तरफ महिंद्रा ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक कारने BE 6e और XEV 9E लॉन्च की हैं और ये कारें भी तेजी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। इधर हाल ही में 67 साल के एक शख्स ने खुद से एक इलेक्ट्रिक कार बनाई है और यह शख्स तेजी से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह कार मात्र 5 रुपये में 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। आइये जानते हैं इस कार के बारे में सबकुछ।

Authored by: Pawan Mishra Updated Dec 13 2024, 19:02 IST
एंटनी जॉन की कहानीImage Credit : Youtube (Village Vartha)01 / 05

एंटनी जॉन की कहानी

यह कहानी 67 वर्षीय एंटनी जॉन की है जो पेशे से करियर कंसलटेंट हैं और केरल में रहते हैं। हाल ही में एंटनी ने खुद ही एक इलेक्ट्रिक कार बनाई है जो तेजी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। यह कार मात्र 5 रुपये के खर्च में 60 किलोमीटर जितनी दूरी तय सकती है।

इंटरनेट से गैराज तकImage Credit : Youtube (Village Vartha)02 / 05

इंटरनेट से गैराज तक

एंटनी ने इंटरनेट पर एक डिजाइन खोजा और अपनी कार को इसी सांचे में ढालने की कोशिश की। इसके लिए एंटनी ने उनके घर के करीब स्थित एक गैराज की मदद ली। यह गैराज बस की बॉडी बनाने का काम करता है। एंटनी ने यहां से सिर्फ कार की बॉडी बनवाई और इलेक्ट्रिकल वायरिंग और बाकी सब काम खुद से किया।

इतनी बड़ी है कारImage Credit : Youtube (Village Vartha)03 / 05

इतनी बड़ी है कार

एंटनी की इलेक्ट्रिक कार इतनी बड़ी है कि इसमें दो लोग बहुत ही आसानी से बैठ सकते हैं। कार में पीछे की तरफ एक बेंच भी है लेकिन इस पर बैठना बहुत ही मुश्किल है। एंटनी ने कार के लिए बैटरी और वायरिंग संबंधित सारा सामान दिल्ली स्थित एक वेंडर से खरीदा।

5 रुपये में 60 किलोमीटरImage Credit : Youtube (Village Vartha)04 / 05

5 रुपये में 60 किलोमीटर

हालांकि इस कार में लगी बैटरी कितनी क्षमता की है यह तो नहीं पता लेकिन एंटनी की कार एक बार फुल चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को एक बार फुल चार्ज करने में सिर्फ 5 रुपये खर्च करते हैं। यह एक ‘लो स्पीड कार है’ और कानूनी रूप से भी सही है।

क्यों पड़ी कार बनाने की जरूरतImage Credit : Youtube (Village Vartha)05 / 05

क्यों पड़ी कार बनाने की जरूरत

दरअसल एंटनी काफी लंबे समय से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन उन्हें ऑफिस से घर आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें एक आरामदायक सवारी की जरूरत थी लेकिन कार उनके बजट से बाहर थी। तभी उन्होंने खुद से एक इलेक्ट्रिक कार बनाने की ठान ली।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!