अगर आपको प्रकृति के बीच घूमना पसंद है तो आज हम आपको भारत के ऐसे 5 खूबसूरत वन पगडंडियों और ट्रेल्स के बारे में बताएंगे जो मानसून में किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगते हैं।
कर्नाटक का कुद्रेमुख मानसून के दौरान हरियाली की चादर ओढ़ लेता है। यहां ट्रेकिंग के दौरान घने जंगल, पहाड़ी ढलान और छोटे-छोटे झरने आपका साथ देते हैं।
मेघालय को वैसे भी बारिश और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां के जंगलों के बीच बने प्राकृतिक रूट ब्रिज तक पहुंचने का रास्ता अपने आप में एक रोमांच है।
वायनाड की खूबसूरती मानसून में और बढ़ जाती है। घने जंगल, पहाड़, झरने और बादलों से ढके रास्ते इस जगह को खास बनाते हैं।
ताडोबा-अंधारी क्षेत्र अपने वन्यजीवन के लिए मशहूर है। बारिश के मौसम में जंगल का वातावरण काफी हरा-भरा हो जाता है।
उत्तराखंड की फूलों की घाटी का नाम सुनते ही आंखों के सामने रंग-बिरंगे फूलों से ढकी पहाड़ियां आ जाती हैं।